RSSB Grade 4 Exam: राजस्थान में ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है. यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक तीन दिन चलेगी और प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी. पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान में ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है. यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक तीन दिन चलेगी और प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी. पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इस भर्ती के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इन पदों के लिए प्रदेशभर से लगभग 24 लाख 75 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इनमें से लगभग 75 प्रतिशत अभ्यर्थी ऐसे हैं जो ओवर क्वालिफाइड हैं, लेकिन स्थायी सरकारी नौकरी की चाहत में उन्होंने चपरासी बनने का भी निर्णय लिया है.
9 बजे परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए
पहली पारी की परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू कर दी गई थी. उम्मीदवारों को अंदर जाने से पहले मेटल डिटेक्टर से कड़ी जांच से गुजरना पड़ा. महिला अभ्यर्थियों को कानों की बालियां उतारने के लिए कहा गया, वहीं हाथों और गले में बंधे धागों (डोरों) को कैंची से काटा गया. अंगूठियां भी उतरवाई गईं. सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए. इसके बाद कोई भी अभ्यर्थी अंदर नहीं जा सका. प्रवेश बंद होने से कुछ ही मिनट पहले बड़ी संख्या में परीक्षार्थी दौड़ते हुए केंद्रों पर पहुंचे और समय रहते एंट्री पा सके.
38 जिलों में कुल 1286 से 1300 परीक्षा केंद्र
परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने व्यापक तैयारियां की हैं. प्रदेशभर में 38 जिलों में कुल 1286 से 1300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. प्रत्येक पारी में औसतन 4 लाख 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. अकेले जयपुर में ही 200 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 4 लाख 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.
अभ्यर्थियों के लिए कड़े नियम भी तय किए गए
बोर्ड के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने साफ निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी कोचिंग संचालक, शिक्षक या अन्य व्यक्ति को प्रश्नपत्र का ऑनलाइन या ऑफलाइन विश्लेषण करने की अनुमति नहीं होगी. ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रश्नपत्र का विश्लेषण केवल 21 सितंबर को अंतिम पारी समाप्त होने के बाद ही किया जा सकेगा, ताकि अभ्यर्थियों की एकाग्रता और परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित न हो.
अभ्यर्थियों के लिए कड़े नियम भी तय किए गए हैं.
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी है. परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग होगी. इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Udaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!