RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती: रिकॉर्ड 17,189 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, जयपुर में बनाए 70 सेंटर

Rajasthan News: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) की ओर से  मेडिकल ऑफिसर के 1700 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई. कुल 17,189 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जो अब तक का रिकॉर्ड है. 

RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती: रिकॉर्ड 17,189 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, जयपुर में  बनाए 70 सेंटर

Rajasthan News: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) की ओर से आज मेडिकल ऑफिसर के 1700 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई. जयपुर में इस परीक्षा के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए. कुल 17,189 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जो अब तक का रिकॉर्ड है. इससे पहले 2022 में 1765 पदों के लिए केवल 9000 आवेदन आए थे.

परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे संपन्न हुई. परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने 25 से 27 अप्रैल तक सक्रिय रहने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया. अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत के अनुसार 70 उप समन्वयकों और 18 उड़नदस्तों की तैनाती की गई है. कंट्रोल रूम से 0141-2206699 नंबर पर जानकारी ली जा सकती है.

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ही पैन और पानी की बोतल उपलब्ध करवाई गई. किसी भी कागज, पैन या अन्य उपकरण लाने पर रोक थी. पहले परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करने का प्रस्ताव था, लेकिन रिकॉर्ड संख्या में आवेदन मिलने के कारण इसे ऑफलाइन कराया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही. कुछ ने पेपर को हार्ड बताया, तो कुछ ने सरल कहा. आदर्श विद्या मंदिर, पंचवटी सर्किल सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

पढ़िए जयपुर की एक और खबर

Jaipur News: पर्यटन नगरी सांभरलेक में लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों का आज सब्र का बांध टूट गया और सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर पृथ्वीराज चौहान सर्कल पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं.

दर्शन 4 से 5 दिन में हो रही अपर्याप्त पेयजल सप्लाई को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कई वार्डों के तो हालात ऐसे थे कि पानी की बूंद तक नहीं आ रही ऐसे में अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या समाधान नहीं होने पर आज सैकड़ो की संख्या में लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. दरअसल फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में 24 एमएलडी पानी की डिमांड है लेकिन बीसलपुर से महज 4 से 5 एमएलडी ही पानी आ रहा है. ऐसे में लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-

Trending news