सचिन पायलट का जातिगत जनगणना पर बड़ा बयान कहा - बीजेपी की नीयत पर शक है

Sachin Pilot : भारत सरकार ने जनगणना के लिये नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. जो दो फेज में होना है. पहला फेज 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा जिसमें हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल रहेंगे. जिसके बाद राजस्थान समेत बाकी राज्यों का नंबर दूसरे फेज में आएगा. जो 1 मार्च 2027 से शुरू होगा. मामले को लेकर सचिन पायलट ने दिल्ली में बीजेपी पर कड़ा हमला बोला.

सचिन पायलट का जातिगत जनगणना पर बड़ा बयान कहा - बीजेपी की नीयत पर शक है
Image Credit: Sachin Pilot big comment on Caste Census

Sachin Pilot : भारत सरकार ने जनगणना के लिये नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. जो फेज में होना है. पहला फेज 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा जिसमें हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल रहेंगे. जिसके बाद राजस्थान समेत बाकी राज्यों का नंबर दूसरे फेज में आएगा. जो 1 मार्च 2027 से शुरू होगा.

मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने दिल्ली में पीसी की और कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की मांग की थी. उसके बाद केंद्र सरकार जनगणना के लिए राजी हुई. पायलट ने कहा कि हर जाति, हर वर्ग और हर समुदाय की तमाम स्थिति का पता चल सके.

Add Zee News as a Preferred Source

पायलट ने कहा कि जब ये मांग बीजेपी से की गयी तो बीजेपी ने हमें अर्बन नक्सली कहा था. पायलट ने कहा की राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग करते रहे. देश भर में विरोध के चलते बीजेपी को राहुल गांधी की मांग को मानना पड़े.

पायलट ने कहा कि जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है , उससे सरकार की मंशा में खोट दिख रहा है. क्योंकि महज 570 करोड़ रुपए जनगणना के लिये राशि रिलीज हुई है. जनता में जातिगत जनगणना करवाने की बाक कर रहे है लेकिन नोटिफिकेशन में जातिगत जनगणना का जिक्र नहीं है सिर्फ जाति जानना कांग्रेस का उद्देश्य नहीं है.

कांग्रेस ये देखना चाहती है कि देश में किन हालात में लोग रह रहे हैं. जबतक हमें ये आकंड़े पता नहीं पड़ेंगे की कौन कितना पढ़ा लिखा है . सरकारी नौकरी कितनी मिली कितनी कमारी कर रहा हे तब तक विकास नहीं होगा. पायलट ने कहा कि जातिगत जनगणना के लिए केंद्र को तेलंगाना मॉडल को अडॉप्ट करना चाहिए

आपको बता दे कि देश में आजादी के बाद ये पहली जनगणना होगी. जातीत जनगणना को मूल जनगणना के साथ कराया जाएगा.देश में पिछली जनगणना 2011 में हुई थी. जो हर 10 साल में होती है, 2021 में जनगणना होनी थी लेकिन कोविड 19 के चलते इसे टाल दिया गया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

https://www.facebook.com/share/v/1Ja9BNhXkH/

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author