&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News : सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र में आपकी सरकार है, पौने दो साल हो गये हैं, दिल्ली से जब आदेश आएगा तब काम करेंगे, ये परिपाठी ठीक नहीं है. वहीं पायलट ने आगे कहा की दीवारें-छतें गिर रही हैं, चेतावनी आ चुकी है, लेकिन फिर भी मरम्मत का काम नहीं हो रहा और ना ही ऑडिट होरहा है. पायलट ने कहा कि जैसे ये सरकार चल रही है किसी को अहसास नहीं है. ये सरकार जिम्मेदारी से चलने वाली सरकार होनी चाहिए. जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी सरकार को आज नहीं तो कल.
डोटासरा और सचिन पायलट की मुलाकात और मायने
आपको बता दें कि सदन में आने से पहले सचिन पायलट की गोविंद सिंह डोटासरा के साथ मुलाकात हुई. इस मुलाकात में पायलट के साथ पश्चिमी राजस्थान के 5 बड़े जाट नेता मौजूद रहे. ये मुलाकात खास है क्योंकि 2020 में कांग्रेस में आए भूचाल के बाद ही पायलट प्रदेश अध्यक्ष पद से हटे थे और डोटासरा को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी.
हंगामेदार सत्र रहने के आसार
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र जारी है , जिसके पहले दिन ही विपक्ष का तीखा विरोध और हंगामा देखने को मिला था. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे के साथ सत्तारूढ़ भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया था, जबकि निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खेजड़ी पेड़ों के संरक्षण की मांग को लेकर तख्तियां लहराईं और सरकार को कठघरे में खड़ा किया था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!