&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sambhar Mahotsav 2025: विश्व प्रसिद्ध खारे पानी की झील, सांभरलेक इन दिनों उत्सव के रंग में डूबी हुई है.नए साल के स्वागत और वर्ष 2025 की विदाई के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय 'सांभर महोत्सव' पर्यटकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.महोत्सव के शुरुआती तीन दिनों में ही यहां 3 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने शिरकत कर रिकॉर्ड बना दिया है.
हेरिटेज ट्रेन और फ्लेमिंगो का दीदार
सांभर महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण यहां की हेरिटेज ट्रेन और झील में डेरा डाले लाखों फ्लेमिंगो (राजहंस) पक्षी हैं.पर्यटक हेरिटेज ट्रेन में बैठकर नमक बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया को देख रहे हैं.झील के नीले पानी के बीच गुलाबी फ्लेमिंगो पक्षियों का नज़ारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है.
)
एडवेंचर और लोक संस्कृति का संगम
महोत्सव में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ खास है.रोमांच के शौकीन लोग पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग, एटीवी राइड और ऊंट-घुड़सवारी का भरपूर आनंद ले रहे हैं. रात के समय म्यूजिक नाइट्स में प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं.लोक कलाकारों की थाप पर पर्यटक खुद को ठुमके लगाने से नहीं रोक पा रहे हैं.
)
झील के खुले आसमान के नीचे तारों को निहारने (Star Gazing) का अनुभव सैलानियों के लिए बिल्कुल नया और जादुई है. सांभर महोत्सव में आने वाले लोग यहां की विश्व प्रसिद्ध फीनी, चटपटी छाछ-राबड़ी और अन्य राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं.हालांकि, रविवार और सोमवार को भीड़ इतनी अधिक थी कि सांभर की सड़कों पर 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
)
अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर कदम
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों से इस महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है.उम्मीद जताई जा रही है कि 31 दिसंबर को महोत्सव के समापन तक यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!