सामोद वीर हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बालाजी के गूंजे जयकारे

Samod Veer Hanuman Temple: जयपुर जिले के चौमूं इलाके में भी हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस मौके पर सामोद पहाड़ी पर स्थित वीर हनुमान मंदिर में दर्शनों के लिए देर रात से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है.
 

सामोद वीर हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बालाजी के गूंजे जयकारे

Samod Veer Hanuman Temple: जयपुर जिले के चौमूं इलाके में भी हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस मौके पर सामोद पहाड़ी पर स्थित वीर हनुमान मंदिर में दर्शनों के लिए देर रात से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. मन्दिर की भव्य सजावट की गई है.


देर रात आतिशबाजी कर हनुमान जन्मोत्सव का जश्न मनाया तो वहीं रात्री से ही 11 सौ सीढ़ियां चढ़कर लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं. मन्दिर तक जाने के लिए लगाया गया रोप वे बन्द होने के श्रद्धालुओं को सीढियां चढ़कर मन्दिर पहुंचना पड़ा.


पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की. मंदिर के महंत जगद्गुरू रामानंदाचार्य अवधबिहारी दास महाराज ने बताया की हर वर्ष हनुमान जयंती का मेला भरता है जिसमें लाखों लोग दर्शनों के लिए पहुंचते हैं. मेले के दौरान स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं, स्काउट गाइड्स, मंदिर कमेटी समेत पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को संभाला.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now


बता दें कि रोपवे बनने से मंदिर में आने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग और बच्चों को राहत मिली है. पहले रोप वे का एक पिलर वन विभाग की भूमि पर था. वन विभाग की आपत्ति के चलते रोपवे का संचालन 2 साल से बंद था. सामोद पर्वत पर स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर खोल में कोलकाता की कंपनी के साथ हुए अनुबंध के बाद वर्ष 2019 में लगाया गया.

Trending news