Rajasthan Politics: संजीवनी घोटाले को लेकर अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत आमने-सामने आ गए है. गहलोत के आरोपों पर शेखावत ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार कर तीखा जवाब दिया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan news: राजस्थान की राजनीति में अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान आज चर्चा में बने रहे. पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा और कहा कि उनको की केस विड्रोल करना चाहिए. आगे आए इस काम के लिए तब मैं मानूंगा कि वह निर्दोष है. हम सब मिलकर उनकी समस्या का हल करें. इसके बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया साइट X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जोरदार पलटवार किया.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा कि मुझे बदनाम करने से तुम्हारा काम बनता है तो चलो एक अहसान और सही… अशोक गहलोत जी अपने पुत्र का राजनीतिक करियर बनाने के लिए संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी प्रकरण में मेरा नाम घसीटकर मुझे कलंकित करने के प्रयास में बुरी तरह असफल रहे हैं. माननीय उच्च न्यायालय ने भी मुझे दोषमुक्त माना है. गहलोत जी स्वयं भली-भांति जानते थे कि मैं निर्दोष हूँ. मेरा एकमात्र ‘दोष’ यह है कि मेरे परिश्रम और जोधपुरवासियों के मुझसे अपार स्नेह से न केवल उनके पुत्र, बल्कि स्वयं उनकी राजनीति पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है.
शेखावत ने आगे लिखा कि मैं अशोक गहलोत जी से आग्रह करता हूँ कि वे संजीवनी प्रकरण के पीड़ितों की वेदना का उपयोग अपने राजनीतिक स्वार्थ और पुत्र की देवतुल्य जनता द्वारा रचित पराजय की खीझ निकालने के लिए न करें. इसके बजाय यदि वे सरकार का मुखिया रहते हुए मुझे फँसाने के बजाए ईमानदारी से पीड़ितों को राहत पहुँचाने का प्रयास करते, तो पीड़ितों का कुछ भला अवश्य हो सकता था. भाजपा की प्रचंड विजय के चलते अपने ही दल में अप्रासंगिक हो जाने के कारण यदि मेरे नाम की माला जलाने से आपका अपनी पार्टी में कुछ भला हो जाए, तो इसे भी मैं अपना उन पर एक और अहसान ही मानूँगा.
बहरहाल विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर मरु प्रदेश की राजनीति में गर्माहट आ गई है और दोनों नेताओं की एक दूसरे को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!