Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में सुबह आरती के साथ विशेष झांकी के दर्शन खुले. भक्तों के लिए जल और रामझारे की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन की ओर से की गई. भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक कर शिव चालीसा का पाठ किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: हर-हर महादेव.., बम-बम भोले...का जयकारा, भोलेनाथ की एक झलक पाने और कतारों में बारी-बारी से जलाभिषेक के लिए आतुर भक्त. श्रावण माह के पहले दिन छोटीकाशी के प्राचीन शिवालयों सहित अन्य शिव मंदिरों में शिवभक्तों की रौनक देखते ही बनी. शिववास, सर्वार्थ सिद्धि और ब्रह्म-इंद्र योग में श्रावण का आगाज हुआ.
भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर भोले बाबा की मनुहार की. कई मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ सहस्त्रघट हुए. वहीं विशेष पुष्प महल की झांकी सजाई गई. ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही दर्शनों की शुरुआत हुई. झाड़खंड महादेव मंदिर में सुबह आरती के साथ विशेष झांकी के दर्शन खुले. भक्तों के लिए जल और रामझारे की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन की ओर से की गई.
बनीपार्क स्थित जंग्लेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने सफेद शिवलिंग का अभिषेक कर शिव चालीसा का पाठ किया. रोजगारेश्वर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर,आमेर रोड कनक घाटी स्थित काले महादेव मंदिर, त्रिपोलिया बाजार तंवर जी का नोहरा स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर में भोलेनाथ का चंदन से शृंगार कर फूलों से शृंगार किया. कूकस के द्वादश ज्योतिर्लिंगेश्वर मंदिर में भी दिनभर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया.
गलता गेट स्थित गीता गायत्री द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवालय में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में पूजा-अर्चना की गई. रामनगर सोडाला स्थित राधा गोविंद मंदिर में भोलेनाथ की विशेष झांकी सजी. शहर के प्रमुख ताड़केश्वर, झाड़खंड महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जल व्यर्थ न बहे इसके लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिए जल का संचयन किया गया. ताकि जलस्तर भी मेंटेन हो सके. कूकस स्थित सदाशिव ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में पांच टन वजनी नवधातु से निर्मित शिवलिंग के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ी. शिवलिंग 1 से 14 मुखी रूद्राक्ष से अलकृंत हैं. विदेशी भक्त भी पहुंचें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!