जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे 50 बच्चे, शिक्षक की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Alwar News: वीडियो में एक शिक्षक तेज बहाव वाली रूपारेल नदी को पार कराते हुए करीब 50 स्कूली बच्चों को मल्टीपल जोखिम में डाल रहा है—यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि उनकी जान से खिलवाड़ जैसा है.

जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे 50 बच्चे, शिक्षक की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Image Credit: Alwar News:

Alwar News: रूपारेल नदी को पार करते स्कूली बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो गंभीर चिंता का विषय बन गया है. वीडियो में एक शिक्षक को तेज गति से बहती नदी के पार करीब 50 बच्चों को ले जाते देखा जा सकता है, जो उनकी जिंदगी से खिलवाड़ जैसा है. रूपारेल नदी मानसून के दौरान अपने रौद्र रूप में आती है, और इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है.

यह वीडियो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधावास, तहसील थानागाजी का बताया जा रहा है. सवाल उठता है कि आखिर क्यों बच्चों की जान को जोखिम में डालकर उनकी जिंदगी दांव पर लगाई जा रही है? जब बारिश का अलर्ट जारी होने पर अलवर जिला कलेक्टर स्कूलों के लिए छुट्टी घोषित कर देते हैं, तो क्या बच्चों की पढ़ाई उनकी सुरक्षा से ज्यादा जरूरी है? वायरल वीडियो की ZEE Media पुष्टि नहीं करता.

Add Zee News as a Preferred Source


बरसाती पानीग्रस्त इलाकों में जहां बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है. वहां स्कूली बच्चों के लगभग स्कूल बंद है. लेकिन अलवर जिले के थानागाजी उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधावास में बच्चे नदी पार करके स्कूल जा रहे हैं. यही नहीं इन बच्चों को नदी पार भी यहां स्कूल का एक शिक्षक करा रहा है. जो 50 बच्चों के साथ जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है. ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अध्यापक किस तरीके से इस तेज गति से बहती हुई नदी से बच्चों को पार कर रहा है. यह नदी है रूपा रेल नदी जब बहती है तो अपने रौद्र रूप में आती है.

सवाल यहां यह है कि बच्चों की जिंदगी पहले है या पढ़ाई, बारिश का अलर्ट होते ही अलवर जिला कलेक्टर द्वारा छुट्टी कर दी जाती है. लेकिन इन दिनों थानागाजी सिलीसेढ़ इलाके में जबरदस्त बारिश हो रही है. नदी नाले उफान पर हैं. वहां पर इस तरीके से बच्चों को नदी पार करना एक बहुत बड़ा जोखिम भरा काम है. उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद परिजनों में बच्चों को लेकर चिंता सताने लगी है. इन स्कूली बच्चों में छात्राएं भी शामिल हैं. जो पानी को पार करने से डर रही है .लेकिन बच्चे एक दूसरे का हाथ पकड़ कर नदी पार कर रहे हैं. जिनको बीच में शिक्षक खड़ा होकर नदी पार करा रहा है.

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधावास तहसील थानागाजी के बालक और बालिकाएं है. जो जोधावास श्मशान घाट से कीरों की ढाणी के बीच का रास्ता बिल्कुल खराब है. बीच रस्ते में रूपारेल नदी पड़ती है. जिस पर पुलिया का काम अधूरा है और कम से कम 50 बच्चों के स्कूल जाने में दिक्कत आती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author