Rajasthan School Time Change: राजस्थान में दिनोंदिन गर्मी बढ़ती जा रही है. इसके चलते प्रसाशन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है.
Trending Photos

Rajasthan School Time Change: राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. प्रदेश में हिटवेव का दौर शुरू हो गया है. गर्मी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. इसको लेकर प्रसाशन ने स्कूल के समय में बदलाव कर दिया है. प्रदेश के जयपुर, बीकानेर, प्रतापगढ़ और कोटा में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूलों में बदलाव किया गया है.
मंगलवार यानी आज से सत्र समाप्त होने तक साढ़े 7 से साढ़े 11 तक विद्यालय का नया समय होगा. जयपुर कलक्टर जितेंद्र सोनी, बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि और अन्य जिला कलेक्टर ने नए टाइमिंग के लिए आदेश जारी कर दिए हैं. इससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी.
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश में कार्यालय शिक्षा (ग्रुप-5) विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी, जिससे भीषण गर्मी लू को देखते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा द्वारा प्री-प्राइमरी से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नया समय जारी करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है.
आदेश के मुताबिक समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को पहले से निर्धारित समय पर ही आना होगा. समस्त स्टाफ और संचालित अन्य परीक्षाओं का समय भी पहले की तरह निर्धारित होगा. इस आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय अथवा गैर राजकीय विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
स्कूलों के समय बदलने का मकसद विद्यार्थियों को बढ़ते गर्मी और लू से सुरक्षित करना है. छोटी कक्षाओं के विद्यार्थी अधिक संवेदनशील होते हैं और लू से वह गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं. सुबह के समय में मौसम कम गर्म होता है, जिससे विद्यार्थी आराम से विद्यालय जा सकते हैं. उनका स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होगी.