Weather Today: मार्च में ही भीषण गर्मी कर रही परेशान, जानें आने वाले दिनों में राजस्थान का तापमान
Advertisement

Weather Today: मार्च में ही भीषण गर्मी कर रही परेशान, जानें आने वाले दिनों में राजस्थान का तापमान

मार्च के अंतिम सप्ताह में जहां दिन का तापमान करीब 40 डिग्री से पार ही दर्ज किया गया, जो औसत से करीब 6 से 7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान भी करीब सभी जिलों में 20 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जो औसत से करीब 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया.

Weather Today: मार्च में ही भीषण गर्मी कर रही परेशान, जानें आने वाले दिनों में राजस्थान का तापमान

Jaipur: प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने इस साल मार्च के महीने में ही लोगों को सताना शुरू कर दिया है. इस साल मार्च में पिछले कुछ सालों के मुकाबले तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई.

मार्च के अंतिम सप्ताह में जहां दिन का तापमान करीब 40 डिग्री से पार ही दर्ज किया गया, जो औसत से करीब 6 से 7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान भी करीब सभी जिलों में 20 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जो औसत से करीब 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- सांचोर में गरजे BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कहा- 2024 तक पूरा देश कांग्रेस मुक्त होगा

 

प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस का सितम जारी

  • मार्च के महीने में पिछले कुछ सालों के मुकाबले मार्च का सबसे गर्म महीना
  • करीब एक सप्ताह से दिन का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज
  • औसत से करीब 6 से 7 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया दिन का तापमान
  • तो वहीं रात का तापमान भी औसत से करीब 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा दर्ज
  • करीब एक सप्ताह से अधिकतर जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री के पार दर्ज
  • बीती रात प्रदेश में मिला जुला रहा रात का तापमान
  • बीती रात 26.2 डिग्री के साथ कोटा में रही सबसे गर्म रात
  • जयपुर में बीती रात 23.9 डिग्री दर्ज किया गया रात का पारा
  • करीब सभी जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री के पार दर्ज

रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज 
हालांकि बीती रात प्रदेश में रात का तापमान मिला-जुला दर्ज किया गया. बीती रात करीब एक दर्जन जिलों में जहां रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई तो वहीं करीब डेढ़ दर्जन जिलों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी भी दर्ज की गई. बीती रात 26.2 डिग्री के साथ कोटा में सबसे गर्म रात दर्ज की गई. बीती रात जयपुर में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई.

प्रदेश में बीती रात मिला जुला रहा रात का तापमान
कहीं हल्का बढ़ा तो कहीं हल्का गिरा रात का तापमान
अजमेर 23.4 डिग्री, भीलवाड़ा 19.2 डिग्री, वनस्थली 20.5 डिग्री
अलवर 20.8 डिग्री, जयपुर 23.9 डिग्री, पिलानी 22.1 डिग्री
सीकर 22.4 डिग्री, कोटा 26.2 डिग्री, बूंदी 22.4 डिग्री
चित्तौड़गढ़ 19.5 डिग्री, डबोक 19.4 डिग्री, बाड़मेर 26.1 डिग्री
जैसलमेर 20.9 डिग्री, जोधपुर 22.9 डिग्री, फलोदी 27.2 डिग्री
बीकानेर 21.6 डिग्री, चूरू 20.4 डिग्री, श्रीगंगानगर 22.5 डिग्री
धौलपुर 20.9 डिग्री, नागौर 21.6 डिग्री, डूंगरपुर 24.3 डिग्री
सिरोही 25.1 डिग्री, बांसवाड़ा 17.4 डिग्री रहा रात का पारा

आगामी दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में मिला-जुला तापमान रहने की संभावना है हालांकि इस दौरान दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. साथ ही प्रदेश के कई जिलों भीषण लू के थपेड़े भी लोगों को जमकर सताते हुए नजर आएगी.

 

Trending news