लाल किला विस्फोट का असर राजस्थान तक!जयपुर से बॉर्डर तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Jaipur News: राजधानी दिल्ली में हुए धमाकों के बाद राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसके चलते जयपुर समेत बॉर्डर इलाकों तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

लाल किला विस्फोट का असर राजस्थान तक!जयपुर से बॉर्डर तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Jaipur News: दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए विस्फोट के बाद राजस्थान पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है. डीजीपी राजीव शर्मा ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और डीसीपी को सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी किए हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान से लगती हुई अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी विशेष चौकसी बरती जा रही है और सीमावर्ती इलाकों की थाना पुलिस को भी 24 घंटे विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं.

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर कहा है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए. उन्होंने अधिकारियों को अधिकतम पुलिस बल सड़कों पर तैनात करने और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) को भी हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं.

इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और सादा वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं. डीजीपी ने कहा है कि सभी पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त खुद निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि हर जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकें. इसके अलावा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों को भी सतर्क किया गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना का तुरंत खंडन किया जा सकें. सभी रेंज आईजी और पुलिस कमिश्नर को भी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसके साथ ही तमाम धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, चाहे बात खाटू श्याम जी मंदिर की करें या राजधानी जयपुर के तमाम धार्मिक स्थलों की सभी जगह सुरक्षा को बढ़ाया गया है. आईजी राहुल प्रकाश का कहना है कि तमाम भीड़भाड़ वाले स्थान और संवेदनशील इलाकों में पिकेट्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही सभी थानों के चेतन दल को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है. साथ ही लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह पैनिक ना हो और किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर सूचना तुरंत पुलिस को दें.

डीजीपी के निर्देशों के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है. जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर समेत सभी जिलों में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं. संदिग्ध लोगों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है और सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर भी अफवाह फैलाने और लोगों को भड़काने वाली पोस्ट करने वाले लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news