Rajasthan News: राजस्थान प्रशासन को बड़ा झटका, सीनियर IAS आलोक का अचानक निधन

Jaipur News: राजस्थान के अनुभवी और सम्मानित आईएएस अधिकारी आलोक का दिल्ली में निधन हो गया. वे 1993 बैच के अधिकारी थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनके जाने से प्रशासनिक सेवा में शोक की लहर है.

Rajasthan News: राजस्थान प्रशासन को बड़ा झटका, सीनियर IAS आलोक का अचानक निधन

Rajasthan News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक का दिल्ली में निधन हो गया है. वे बीते कुछ महीनों से अस्वस्थ थे और दिल्ली स्थित अपने निजी आवास में रहकर इलाज करवा रहे थे. बीती रात उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली. उनके जाने की खबर से राज्य की प्रशासनिक सेवाओं में गहरा शोक फैल गया है.

1993 बैच के अधिकारी
1993 बैच के आईएएस रहे आलोक ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं. वे न केवल राजस्थान में, बल्कि केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे.

नेताओं ने जताया शोक, बताया बड़ी क्षति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आलोक जी का निधन बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने लिखा, “वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन घड़ी से उबरने की शक्ति मिले.”

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए कहा, “आलोक जी एक बेहद योग्य और सम्मानित अफसर थे. ऊर्जा और प्रशासनिक क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनका अचानक जाना बेहद दुखद है.”

एक समर्पित और काबिल अधिकारी की पहचान
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले आलोक ने राजस्थान के कई जिलों जैसे कि बूंदी, सवाई माधोपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में बतौर कलेक्टर अपनी सेवाएं दीं. उन्होंने विभिन्न विभागों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं और चाहे सरकार किसी भी दल की रही हो, उन्हें हमेशा बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं. ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उन्हें विशेषज्ञ माना जाता था. उनकी कार्यशैली, सरलता और निष्ठा ने न केवल राजस्थान, बल्कि देशभर में उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news