Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण पुलिस और DST टीम ने शाहपुरा में नकली माहेश्वरी चाय के कारोबार का भंडाफोड़ किया. छापेमारी के बाद पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: एक तरफ कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद फील्ड में निकालकर नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी कर रहे हैं, तो वहीं मिलावट खोर आपकी चाय का स्वाद भी बिगाड़ देने में कसर नहीं छोड़ रहे. जयपुर जिले की शाहपुरा में माहेश्वरी ब्रांड के नाम से नकली चाय का कारोबार करने वाले गिरोह का आज भंडाफोड़ हो गया. जयपुर ग्रामीण SP आनन्द शर्मा के निर्देश पर शाहपुरा पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने अलग-अलग जगह छापा मार बड़ी संख्या में नकली माहेश्वरी चाय के पैकेट बरामद किए है.
दिल्ली रोड स्थित अग्रवाल जनरल स्टोर, पिपली स्टैंड के पास गोयल जनरल स्टोर और खोरी मोड़ के पास ओहो सेल्स पर एक साथ छापे मारे. छापेमारी के दौरान दुकानों से भारी मात्रा में नकली माहेश्वरी चाय के पैकेट बरामद किए गए. कार्रवाई के दौरान माहेश्वरी कम्पनी के निदेशक गौरीशंकर परवल व जांच अधिकारी गोविंद सिंह कसाना मय टीम मौके पर मौजूद रहे. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है. पूरी कार्रवाई जयपुर ग्रामीण ASP रजनीश पुनिया के सुपरविजन में की गई.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
चौमूं पुलिस ने शांति और सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील
जयपुर के चौमूं थाना परिसर में आगामी त्यौहार निर्जला एकादशी और ईद को लेकर सीएलजी सदस्यों व पुलिस मित्रों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चौमूं SHO प्रदीप शर्मा ने की. उन्होंने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे से त्यौहार मनाने की अपील की. SHO शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.
रिपोर्ट- प्रदीप सोनी
ये भी पढ़ें- Jodhpur Viral Video: स्कूल में आपत्तिजनक हालत में थे संचालक और शिक्षिका, तभी पहुंचा पति और भाई
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!