शिमोगा नगर निगम का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा जयपुर निगम हैरिटेज, पिंक सिटी की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
Advertisement

शिमोगा नगर निगम का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा जयपुर निगम हैरिटेज, पिंक सिटी की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

नगर निगम जयपुर हैरिटेज में शनिवार को कर्नाटक राज्य के शिमोगा नगर निगम का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा. शिमोगा नगर निगम महापौर सुनीता अणयम्मा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल पिंक सिटी पहुंचा.

शिमोगा नगर निगम का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा निगम हैरिटेज

Jaipur: नगर निगम जयपुर हैरिटेज में शनिवार को कर्नाटक राज्य के शिमोगा नगर निगम का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा. शिमोगा नगर निगम महापौर सुनीता अणयम्मा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल पिंक सिटी पहुंचा. डेलिगेशन ने शहर का दौरा कर सफाई व्यवस्था व स्मार्ट सिटी के कार्यों का जायजा लिया.

शिमोगा से आए 50 सदस्य प्रतिनिधि मंडल का महापौर मुनेश गुर्जर ने हैरिटेज नगर निगम के सभागार में स्वागत किया. महापौर गुर्जर ने शिमोगा शहर से आए दल को जयपुर नगर निगम हैरिटेज में की जा रही सफाई व्यवस्थाओं के तौर तरीके की जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर शहर गंगा जमुना तहजीब वाला शहर है. जयपुर में दो नगर निगम है, नगर निगम हैरिटेज और नगर निगम ग्रेटर है.

यह भी पढ़ें: बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर नोटिफिकेशन जारी, उषा शर्मा ने विभागों को दिए निर्देश

शिमोगा निगम ने जाना शहर की सफाई व्यवस्था

नगर निगम हैरिटेज में जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है. नगर निगम हेरिटेज में 4700 सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जुटे हुए हैं. शिमोगा की महापौर सुनीता ने शिमोगा शहर के स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्य व अन्य सफाई व्यवस्थाओं के तौर-तरीकों को साझा किया. उन्होंने महापौर मुनेश गुर्जर को शिमोगा शहर आने का न्योता दिया. महापौर गुर्जर ने शिमोगा महापौर, उप महापौर व विपक्ष के नेताओं को हवामहल के स्मृति चिन्ह प्रदान कर किए. वहीं,  शिमोगा महापौर ने भी गुर्जर का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया. इस अवसर पर स्मार्ट सिटी में जयपुर हैरिटेज की लघु फिल्मों के माध्यम से जयपुर शहर की जानकारी भी दी गई.

Reporter-Anup Sharma

Trending news