Rajasthan News: राजस्थान के 7 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, आज बैंक खाते में 1,100 करोड़ रुपये का होगा भुगतान, पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झुंझुनूं में फसल बीमा योजना के तहत दावा भुगतान राशि का वितरण करेंगे. 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ रुपये का डिजिटल भुगतान होगा, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.

Rajasthan News: राजस्थान के 7 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, आज बैंक खाते में 1,100 करोड़ रुपये का होगा भुगतान, पढ़ें पूरी खबर
Image Credit: Rajasthan News:

Rajasthan News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झुंझुनूं दौरे पर रहेंगे, जहां वे फसल बीमा योजना के तहत दावा भुगतान राशि का वितरण करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ रुपये का डिजिटल भुगतान होगा, जिसमें मध्य प्रदेश के किसानों को 1,156 करोड़, राजस्थान के किसानों को 1,121 करोड़ और छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपये मिलेंगे.

बैंक खातों में दावा राशि का भुगतान
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. देशभर के विभिन्न राज्यों के लाखों किसान वर्चुअल माध्यम से भी इस समारोह से जुड़ेंगे और उन्हें सीधे उनके बैंक खातों में दावा राशि का भुगतान किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

फसल बीमा योजना
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झुंझुनूं में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे फसल बीमा योजना के तहत दावा भुगतान राशि का वितरण करेंगे. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपये और अन्य राज्यों के किसानों को 773 करोड़ रुपये का क्लेम मिलेगा.

राजस्थान के 7 लाख से अधिक किसानों को होगा भुगतान
समारोह में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान नेता और मंत्रालय एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ रुपये की फसल बीमा दावा राशि डिजिटल रूप से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी. साथ ही, राजस्थान के 7 लाख से अधिक किसानों को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलेगी.

1,100 करोड़ रुपये से अधिक की मिलेगी राशि
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झुंझुनूं दौरे पर रहेंगे, जहां वे फसल बीमा योजना के तहत दावा भुगतान राशि का वितरण करेंगे. इस कार्यक्रम में सीकर, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों के किसान शामिल होंगे, जबकि देशभर के विभिन्न राज्यों के लाखों किसान वर्चुअल माध्यम से भी समारोह से जुड़ेंगे. प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए देश में पहली बार 30 लाख से अधिक किसानों को भुगतान होगा, जिसमें राजस्थान के 7 लाख से अधिक किसानों को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलेगी.


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के झुंझुनूं दौरे पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सीकर, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों के किसान शामिल होंगे. इसके अलावा, देशभर के विभिन्न राज्यों के लाखों किसान वर्चुअल माध्यम से भी इस समारोह से जुड़ेंगे. इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए देश में पहली बार 30 लाख से अधिक किसानों को भुगतान किया जाएगा. 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की फसल बीमा दावा राशि डिजिटल रूप से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिसमें राजस्थान के 7 लाख से अधिक किसानों को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More