Shrimadhopur: एल्युमिनियम फैक्ट्री के अंडरग्राउंड टैंक में मिला युवक का शव

Shrimadhopur News: राजस्थान के श्रीमाधोपुर इलाके के अजीतगढ़ रिको एरिया की एल्युमिनियम फैक्ट्री में बने बने अंडरग्राउंड टैंक एक युवक का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

Shrimadhopur: एल्युमिनियम फैक्ट्री के अंडरग्राउंड टैंक में मिला युवक का शव
Image Credit: Shrimadhopur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Shrimadhopur News: सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके के अजीतगढ़ रिको एरिया स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब फैक्ट्री परिसर में बने अंडरग्राउंड टैंक में एक युवक का शव मिला.

मृतक की शिनाख्त बानसूर निवासी दीपक स्वामी के रूप में हुई है. फैक्ट्री कर्मियों ने टैंक में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना पर अजितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टैंक से निकलवाकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना के बाद से फैक्ट्री के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं और किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह साफ नहीं हो पाया है. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे.

इधर, फैक्ट्री परिसर में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और अजीतगढ़ पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

वहीं, खाटू श्याम जी आ रहे श्याम भक्तों का सामान ट्रेन में चोरी हो गया. अज्ञात चोरों ने महिला श्रद्धालु का पर्स चोरी किया, जिसमें 2 मोबाइल सहित 20 हजार से अधिक नगदी थी.

महिला श्रद्धालु उत्तराखंड निवासी सुरभि रस्तोगी ने रींगस जीआरपी चौकी में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस चोरों की तलाश कर रही है. बता दें कि बाबा श्याम के दरबार में हर रोज भारी भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author