SI भर्ती को लेकर BJP पर गरजे डोटासरा, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...

Rajasthan Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है और युवाओं, किसानों, जल संकट तथा प्रशासनिक लापरवाही पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

SI भर्ती को लेकर BJP पर गरजे डोटासरा, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...
Image Credit: Govind Singh Dotasra

Rajasthan News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को घेरा. उन्होंने सबसे पहले SI भर्ती मामले पर सरकार की आलोचना की और कहा कि यह फैसला युवाओं को गुमराह करने वाला था. डोटासरा ने कहा कि भाजपा ने इस भर्ती को लेकर युवाओं से झूठ बोला है और इस पर सरकार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

उन्होंने भाजपा के मंत्री किरोड़ी मीना पर भी निशाना साधा, जो पहले SI भर्ती में फर्जी थानेदारों की बात कह चुके थे. डोटासरा ने सवाल किया कि अब किरोड़ी क्यों चुप हैं और यह कि भाजपा के ही कुछ मंत्री ही इस मामले में सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोई भी भर्ती प्रक्रिया ठीक से नहीं हो रही है, जबकि कांग्रेस पर पेपर लीक जैसे आरोप लगाए जाते रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

किसानों और जल संकट पर कांग्रेस का फोकस
गोविंद सिंह डोटासरा ने नकली खाद और बीज के कारण किसानों की फसलों के नुकसान को लेकर सरकार से मुआवजे की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के साथ न्याय करना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने गंगानगर में पानी की किल्लत और यमुना जल समझौते को लेकर हरियाणा सरकार की असहमति पर चिंता व्यक्त की. डोटासरा ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री जवाब देने में सक्षम नहीं हैं और प्रशासन में भी ढीलापन दिख रहा है.

सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल
डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और SI भर्ती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने कहा कि बरसात में जलभराव की समस्या को सरकार समय से नहीं सुलझा पाई है. इसके अलावा, बिजली और सोलर ऊर्जा विभाग में बड़े घोटालों की जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में इस पर सवाल उठाए जाएंगे.

भाजपा नेताओं के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
उन्होंने भाजपा के कुछ मंत्रियों के बयान ‘अजब गजब’ बताते हुए कहा कि वे केवल सस्पेंस ही पैदा कर रहे हैं और कोई ठोस कार्य नहीं कर रहे. मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ बैठकों तक सीमित हैं और अधिकारियों को काम नहीं करने देते. डोटासरा ने कहा कि जब बाबा साहब ने संविधान बनाया था, तब भाजपा और RSS के लोग उसकी प्रतियां जला चुके थे, जिससे उनके असली इरादों का पता चलता है.

आदिवासी जिलों में कांग्रेस का अभियान
डोटासरा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी रंधावा जल्द ही उदयपुर आएंगे और आदिवासी जिलों में जाकर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे तथा प्रदेश के हालातों से लोगों को जागरूक करेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More