SI Paper Leak Case : राजस्थान में SI Paper Leak एसओजी की जांच जारी है, वहीं जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने को 122 दिन हो चुके हैं आज बेनीवाल मीडिया से मुखाबित होने वाले हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Hanuman Beniwal : राजस्थान की राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर SI Paper Leak मामले को लेकर भर्ती को रद्द करवाने और RPSC पुनर्गठन मांग को लेकर चल रहे धरने को 122 दिन हो चुके हैं. आज हनुमान बेनीवाल धरना स्थल पर मीडिया से बात करेंगे और आगे की रणनीति निर्धारित करेंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X'पोस्ट कर हनुमान बेनीवाल ने धरने पर आमंत्रित किया है. ऐसे में आज बेनीवाल की तरफ से आंदोलन को लेकर क्या रणनीति बतायी जाएगी ये देखने वाली बात होगी.
आपको याद दिला दें कि शहीद स्मारक पर कुछ दिन पहले कांग्रेस और आरएलपी कार्यकर्ता भिड़ गये थे. उस दिन कांग्रेस की वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी थी ऐसे में धरना स्थल पर लंबे वक्त से बैठे एसआई भर्ती रद्द करने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारी और कांग्रेस के कार्यकर्ता होर्डिंग को हटाने को लेकर बहस करते दिखे थे.
इधऱ कुछ दिन पहले ही बालोतरा के डोली में जोजरी बचाओ महारैली में बेनीवाल ने हिस्सा बनना चर्चा का विषय था. वहीं आज शहीद स्मारक पर SI Paper Leak मामले को लेकर भर्ती को रद्द करवाने और RPSC पुनर्गठन मांग को लेकर बेनीवाल आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे.
आपको बता दें कि SI भर्ती परीक्षा को लेकर SOG की कार्रवाई जारी है. गुरुवार को ही जयपुर ग्रामीण में विशेष शाखा में तैनात कांस्टेबल को धरा था. जिसने 14 लाख रूपए में पेपर खरीदा था, लेकिन इंटरव्यू में निर्धारित अंक नहीं मिल पाये थे. वही पूर्व सीएम के सुरक्षाकर्मी हेड कॉस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया था.
मामले की जांच एसओजी कर रही है. धरना प्रदर्शन करने वाले जहां भर्ती को रद्द करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं भजनलाल सरकार का कहना है कि गड़बड़ी समीति दायरे में हुई है ऐसे में भर्ती को रद्द करना हजारों ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा.
इधर हनुमान बेनीवाल धरने से शुरूआत से जुड़े रहे हैं और मामले पर संसद से सड़क तक आवाज उठाते रहने की बात कहते रहे हैं. आज शहीद स्मारक पर इसी क्रम में बेनीवाल ने मीडिया को आमंत्रित किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!