Sikar News: इकोलॉजी पार्क में मिला नवजात का भ्रूण, कुत्तों ने बुरी तरह नोंच खाया

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के इकोलॉजी पार्क की झाड़ियां में एक नवजात का भ्रूण मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नवजात के भ्रूण को कुत्तों ने बुरी तरह नोंच रखा था. 
 

Sikar News: इकोलॉजी पार्क में मिला नवजात का भ्रूण, कुत्तों ने बुरी तरह नोंच खाया
Image Credit: Sikar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: राजस्थान के सीकर के सदर थाना इलाके के सालासर रोड स्थित इकोलॉजी पार्क एंड बर्ड सेंचुरी में बने वॉकिंग वे के पास झाड़ियां में आज सुबह एक नवजात का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

इकोलॉजी पार्क की झाड़ियां में नवजात के भ्रूण को पड़ा देख पार्क में सुबह घूमने आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इकोलॉजी पार्क की झाड़ियां में पड़े नवजात के भ्रूण के शव को कुत्तों (श्वान) ने नोंच रखा था.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना पर सदर थाना पुलिस से मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के बाद नवजात के भ्रूण को पोस्टपार्टम के लिए एसके अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया. सदर थाने के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि आज सुबह वन विभाग के सुभाष बाजिया ने पुलिस थाने पर सूचना दी कि नानी गांव स्थित इकोलॉजी पार्क में एक नवजात का भ्रूण पडा है, जिसे कुत्ते नोंच रहे है.

सूचना पर यहां आकर देखा तो यहां एक नवजात का भ्रूण पड़ा हुआ था, जिसके शव को कुत्तों ने नोंच रखा था, जिस पर नवजात के भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस के अनुसार, किसी ने नाजायज पहचान छुपाने के लिए नवजात के भ्रूण को यहां फेंका है. नवजात के भ्रूण को कुत्तों ने कई जगह से नोंच रखा है, जिसके चलते यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि भ्रूण लड़के का है या लड़की का, पोस्टमार्टम के बाद ही चिकित्सा मामले में पूरी जानकारी दे पाएंगे.

वहीं, सलूम्बर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के पायरा निवासी शिक्षक वीर भद्र सिंह, जो गुरुवार सुबह स्कूल जाते समय पानी के तेज बहाव में सरनी नदी में बह गए थे, उनका शव 23 घंटे बाद बरामद हुआ.

पुल से कुछ दूरी आगे बने एनिकट के पास शव दिखाई दिया, जिसे एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों ने बाहर निकाला. शव बरामद होने की सूचना के बाद मौके पर एडीएम राजनलक्ष्मी गहलोत, सलूंबर तहसीलदार मयूर शर्मा, थाना अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया.

गमगीन माहौल में शिक्षक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पायरा में किया गया, जहां बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े लोग और आसपास के ग्रामीण शामिल हुए. गुरुवार सुबह हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. शव मिलने के बाद शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. वीर भद्र समोड़ा स्कूल में शिक्षक थे और स्कूल जाते समय पूल पार करने के दौरान हादसे का शिकार हुए थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More