रोहित गोदारा गैंग ने दी धमकी! BJP के इस नेता को भेजा 26 सेकेंड का वॉइस मैसेज

Sikar News: नीमकाथाना नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष में भाजपा नेता और खनन कारोबारी महेंद्र कुमार गोयल को व्हाट्सएप फिरौती की मांग को लेकर धमकी मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. 

रोहित गोदारा गैंग ने दी धमकी! BJP के इस नेता को भेजा 26 सेकेंड का वॉइस मैसेज

Sikar News: सीकर जिले के नीमकाथाना नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष में भाजपा नेता और खनन कारोबारी महेंद्र कुमार गोयल को व्हाट्सएप पर रोहित गोदारा के नाम से फिरौती की मांग को लेकर धमकी मिली. आरोपी ने 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है, जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

मामले के अनुसार, महेंद्र गोयल के पास मोबाइल पर पहले एक संदिग्ध मैसेज आया. इसके बाद एक व्हाट्सएप कॉल आई, जिसे उन्होंने नहीं उठाया. फिर मोबाइल से 26 सेकंड का वॉइस मैसेज आया, जिसमें आरोपी ने धमकी दी और कहा कि नेताओं के साथ फोटो लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उनके खनन कारोबार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई.

घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ है. मामले पर पूरी निगरानी जारी है, जिस वाट्सएप वाइस रिकॉर्डिंग भेजकर धमकाया गया है उस पर भी अनुसंधान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जैसे भी तथ्य होंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी. टीमों का गठन कर कार्रवाई की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

बता दें इससे पहले भी महेंद्र गोयल और उसके बड़े भाई दौलत राम गोयल को 1 अक्टूबर को फिरौती की मांग की थी. प्रीतमपुरी में स्थित क्रेशर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश वहां पर पहुंचे. क्रेशर पर काम कर रहे मजदूरों को धमकी भरा लेटर हाथ में थमाया था. साथ ही कहा था कि भाजपा नेता दौलत राम गोयल और उसके छोटे भाई महेंद्र गोयल को कह देना कि अगर कांटा चलना है, तो 25 लाख रुपए फिरौती देनी होगी, नहीं तो जान से मार देंगे.

बदमाश भागते हुए क्रेशर पर दो बार फायरिंग भी कर दी थी, जिसमें क्रेशर मजदूर बाल-बाल बच गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

Reporter- Ashok Singh Shekhawat

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news