Sikar News: मजदूर मोहन को न्याय की मांग, प्रशासन व परिजनों में नहीं बनी सहमति, पिछले 20 घंटे से धरना जारी

Sikar News:  बोरवेल हादसे में मजदूर की मौत के बाद परिजनों-ग्रामीणों का धरना, रात अस्पताल के बाहर डटे रहे. मांग: आश्रित को नौकरी, 50 लाख सहायता, बोरिंग मालिक पर कार्रवाई. वार्ता विफल, अनशन की चेतावनी!

Sikar News: मजदूर मोहन को न्याय की मांग, प्रशासन व परिजनों में नहीं बनी सहमति, पिछले 20 घंटे से धरना जारी
Image Credit: Sikar News

Sikar News: सीकर जिले के रींगस में कल बोरवेल के गड्ढे में दबने से मजदूर की मौत के मामले में परिजनों व ग्रामीणों द्वारा न्याय की गुहार लगाते हुए धरना दिया जा रहा है अनेक बार प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता भी विफल रही. रात भर परिजन उप जिला अस्पताल के बाहर खुले में धरना स्थल पर डटे रहे.

परिजनों की मांग है कि मृतक मजदूर के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए, 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए और बोरिंग मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. परिजनों ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी कि मजदूर मोहन को नया नहीं मिलता है तो धरना जल्द ही अनशन का रूप ले सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

अभी सैकड़ो लोग धरना दे रहे हैं आगामी कुछ घंटे बाद यही भीड़ हजारों में तब्दील हो जाएगी. वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीण लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं और प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है. 20 घंटे बीत जाने के बाद भी सुलह के कोई असर नहीं है.

आपको बता दे की रींगस के वार्ड संख्या 7 की बेनीवालों की ढाणी में कल शनिवार को दोपहर में बोरिंग की मरम्मत के लिए खड्डा खोद रहे मजदूर की मिट्टी के नीचे दबने से मौत हो गई थी जिसके शव को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया था, इसके बाद लगातार राजकीय उप जिला अस्पताल के बाहर परिजन और ग्रामीण धरना दे रहे हैं.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author