&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में साइबर अपराध पर लगाम करने के लिए सीकर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. साइबर थाना पुलिस ने सामाजिक मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी एस्कॉर्ट और मसाज सर्विस के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर रहा था.
कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन और कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक सैकड़ो लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं.
इन प्रोफाइल्स वेब पेज पर एस्कॉर्ट व मैसेज सर्विस से जुड़े आकर्षक विज्ञापन डालकर लोगों का ध्यान खींचते, जब कोई व्यक्ति इन विज्ञापनों के जरिए संपर्क करता तो आरोपी की तरफ से पहले एडवांस पेमेंट की मांग की जाती.
वहीं, अलग-अलग बहाने बनाकर जैसे रजिस्ट्रेशन शुल्क सर्विस चार्ज सुरक्षा राशि आदि लगातार और पैसों की डिमांड की जाती थी, जब तक लोगों को ठगी का पता चलता है, जब तक हजारों रुपये गंवा चुके होते है. आरोपियों द्वारा ऑनलाइन पेमेंट को ट्रैक करना मुश्किल बनाने के लिए अलग-अलग बैंक खाता और फर्जी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया है साइबर थाने में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सैंडिक्त गतिविधि की मॉनिटरिंग शुरू की गई थी.
पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट्स और फर्जी नंबरों की लोकेशन ट्रैक की. इसी आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस ने मामले में कुल तीन आरोपियों गिरफ्तार किया, जिनमें एक मनीष जाखड़ निवासी रेनवाल किशनगढ़, विकास कुमार जाट निवासी लोसल सीकर आर्यन जाट निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!