निर्जला एकादशी और बकरीद को लेकर बैठक, रींगस आने वाले यात्रियों के साथ दादागिरी

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस पुलिस थाने में निर्जला एकादशी और बकरीद को लेकर सीएलजी बैठक हुई. जयपुर से रींगस आने के दौरान बस संचालक रींगस की सवारियां नहीं बैठाते हैं और दादीगिरी करते हैं. 

निर्जला एकादशी और बकरीद को लेकर बैठक, रींगस आने वाले यात्रियों के साथ दादागिरी
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस पुलिस थाने में निर्जला एकादशी और बकरीद को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कर रहे थानाधिकारी सुरेश कुमार ने धार्मिक त्यौहारों को शांति और सद्भाव से मनाने के लिए निर्देशित किया.

इसी के साथ रींगस में पैर पसार रहे नशे की गिरफ्त में आने से युवाओं को बचाने के सुझाव दिए. वहीं, कस्बे के व्यापारी वर्ग से भी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई, जिससे सुगमता से आवागमन हो सके.

Add Zee News as a Preferred Source

पूर्व छात्रसंघ महासचिव नरेंद्र कुमावत ने लोक परिवहन संचालकों की बढ़ती दादागिरी से यात्रियों को होने वाली परेशानी से अवगत करवाया. कुमावत ने आरोप जयपुर से रींगस आने के दौरान बस संचालक रींगस की सवारियां नहीं बैठाते हैं और मनमाफिक किराया वसूलते हैं. यहां तक कि कई बार तो हाथापाई तक की नौबत आ जाती है.

बैठक में मौजूद एक युवक ने कस्बे में वाहनों से स्टंट करने की समस्या से अवगत करवाया, जिस पर थानाधिकारी ने टीम बनाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में सीएलजी व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

पढ़िए सीकर की एक और खबर
Sikar News: सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बुर्जा पटवार मंडल के गादली की ढाणी, बुरडका की ढाणी और हाथीदेह गांवों में वर्षों से अवरुद्ध रास्तों से अतिक्रमण हटाकर आवाजाही को सुगम बनाया.

कार्रवाई यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई. गादली की ढाणी में जयप्रकाश यादव, बुरडका की ढाणी में राजू यादव और हाथीदेह में सीताराम स्वामी ने रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायतें प्रस्तुत की थीं.

इन परिवादों पर उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाय. कार्रवाई के दौरान गिरदावर धन्ना राम वर्मा, जयप्रकाश मिठारवाल, पटवारी राजेश मीणा व सतीश लूनीवाल मौजूद रहे.

ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से रास्ता अवरुद्ध होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कतें आती थीं. अब रास्ता साफ होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को राहत मिलेगी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया और कहा कि अब उन्हें राहत की सांस मिली है. तहसीलदार बैरवा अब तक सैकड़ों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुके हैं और उनकी इस कार्यशैली की ग्रामीण क्षेत्र में सराहना की जा रही है.

Reporter-Ashok Singh Shekhawat

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.