Rajasthan Crime: सिर पर गहरी चोट, खून से सना कमरा... छोटे भाई की संदिग्ध मौत से सनसनी

Rajasthan News: सीकर के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र के दांतरु गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक के भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है.

Rajasthan Crime: सिर पर गहरी चोट, खून से सना कमरा... छोटे भाई की संदिग्ध मौत से सनसनी
Image Credit: Sikar Crime

Rajasthan News: सीकर के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र के दांतरु गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सदर थाना प्रभारी मय जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे तथा एफ एस एल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है. मृतक के परिजनों ने उसके सगे भाई पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही हत्या के आरोप में नामजद भाई के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

कमरे में मुंह के बल पड़ा मिला युवक का शव
थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि इलाके के ग्राम दांतरु गांव से सूचना मिली कि एक घर से बदबू आ रही है. उक्त सूचना पर मौके पर पहुंचे तो घर में बने कमरे का गेट आधा खुला था. कमरे में जाकर देखा तो बीस वर्षीय घनश्याम निवासी दांतरु कमरे में मुंह के बल मृत पड़ा हुआ मिला, जिसके सिर पर पीछे की तरफ चोट लगी हुई थी तथा कमरे में खून बिखरा हुआ था. मृतक घनश्याम का पूरा शरीर काला पड़ हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

बड़े भाई के खिलाफ हत्या का आरोप
घटना 13 मई की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा 15 मई की शाम को हुआ, जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया, जहां पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई. मृतक के परिजन ने बड़े भाई के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Ajmer News: केकड़ी में आपसी विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, फिर…
राजस्थान के अजमेर के केकड़ी के साकरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी के आपसी विवाद ने दो जिंदगियां लील लीं. पति सुरेश उर्फ जंगली ने अपनी पत्नी सीमा रेगर की पुवालिया गांव में हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर सीमा का पीहर पक्ष ससुराल पहुंचा. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.