Sikar News: सीकर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित, डीएम समेत सभी अधिकारी मौजूद

Rajasthan News: सीकर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक केंद्रीय खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव शोभित जैन की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई.

Sikar News: सीकर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित, डीएम समेत सभी अधिकारी मौजूद

Sikar News: सीकर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक केंद्रीय खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव शोभित जैन की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई. बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सीकर जिले में संचालित नियमित एवं प्रोजेक्ट कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. संयुक्त सचिव जैन ने मिशन के अधूरे कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

कुंभाराम लिफ्ट परियोजना
बैठक में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना एवं यमुना जल समझौते के तहत शेखावाटी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रगति, तकनीकी स्वीकृति, और टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा की गई. जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता दिलीप तरंग ने परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की. जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के लिए जल संग्रहण संरचनाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि आवंटन पूर्ण कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सीकर डार्क जोन में होने के कारण जिले के सभी उपखंडों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

पेयजल समस्या का होगा स्थायी समाधान
इस परियोजना के पूर्ण होने पर सीकर में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा. सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन के नियमित कार्यों की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी. नीमकाथाना विधायक श्री सुरेश मोदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं को उठाते हुए उनके त्वरित समाधान का सुझाव दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड रमेश मीणा, अधीक्षण अभियंता अरुण जोशी, भूजल वैज्ञानिक दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - अशोक शेखावत

ये भी पढ़ें-

Trending news