&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर के नागवा गांव के जवान राजेंद्र प्रसाद बगड़िया का आज उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया. 2 साल के बेटे दिव्यांशु ने पिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई. इससे पहले बेटे की पार्थिव देह को देखते ही मां और पत्नी बेसुध हो गई.
रविवार को पार्थिव देह पैतृक गांव नागवा पहुंची. धोद पुलिस थाने से नागवा तक 10 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में 600 से अधिक बाइक और हजारों लोग शामिल हुए. यात्रा के दौरान 'राजेंद्र कुमार अमर रहे' के नारे लगे.
जम्मू-कश्मीर में तैनात राजेंद्र प्रसाद बगड़िया शनिवार सुबह ड्यूटी के दौरान बिल्डिंग की छत से गिर गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थी. घायल जवान को तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
सेना के अधिकारियों ने जवान के पिता को ही निधन की जानकारी दी थी, मां और पत्नी को तब नहीं बताया गया था. राजेंद्र प्रसाद ने 2012 में सशस्त्र सीमा बल में भर्ती होकर देश सेवा शुरू की थी.
डेढ़ साल से वह जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह इलाके में 7 बटालियन की एफ कंपनी में तैनात थे. राजेंद्र बागड़िया के पिता रामनिवास खेती करते हैं. मां और पत्नी गृहिणी हैं. उनका छोटा भाई नरेंद्र विदेश में नौकरी करता है. उनके दो बेटियां और एक 2 साल का बेटा है.
पढ़िए सीकर की एक और खबर
Sikar News: सीकर जिले की थोई थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के इस एक्शन से इलाके के बदमाशों में खलबली मच गई. थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि सक्रिय गैंग के तीन आरोपी संदीप उर्फ सुखा शूटर अभिषेक व ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है.
वहीं, आठ लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे तो स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!