सीकर पुलिस की बड़ी कामयाबी, खाटू श्याम जी से अगवा बच्चा मथुरा से किया बरामद

Sikar Kidnapping Case: राजस्थान के सीकर पुलिस ने 800 सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपहृत ढाई साल के बालक को मथुरा के स्यारह गांव से दस्तयाब किया. हालांकि आरोपी अब भी फरार है.

सीकर पुलिस की बड़ी कामयाबी, खाटू श्याम जी से अगवा बच्चा मथुरा से किया बरामद

Rajasthan News: सीकर बाबा श्याम के मेले में निर्जला एकादशी को ढाई साल के बालक के अपहरण के मामले में सीकर पुलिस को पांच दिन बाद सफलता मिली है. पुलिस ने अपहरण किए गए बच्चे को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के स्यारहा गांव से दस्तयाब कर लिया है. आरोपी बच्चे को गांव के प्रधान को सौंप कर फरार हो गया था. वहीं, सीकर पुलिस ने भी बच्चे के मिलने के बाद राहत की सांस ली है.

जानकारी के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन मध्य प्रदेश के भोपाल जिला के ऐशबाग की रहने वाली ललिता देवी व मां आशा देवी दोनों खाटू श्याम जी दर्शन करने आई थी. जयपुर रेलवे स्टेशन से एक युवक उनके साथ हुआ था जो खाटू श्याम जी में दर्शन करने की बात कह रहा था. वह युवक जयपुर से लेकर खाटू श्याम जी साथ रहा. इसी दौरान उनकी जान पहचान हो गई थी. युवक ने कहा कि आप दर्शन करके आ जाइए भीड़ काफी है, मैं बच्चों का ध्यान रख लूंगा. इस विश्वास पर आकर मां आशा देवी ने अपने बच्चों को अनजान युवक को सौंप कर दर्शन करने चली गई. जब वह वापस लौटी तो बच्चा नहीं मिला. इसकी सूचना पुलिस थाने को दी गई. वहीं, पुलिस ने खाटू श्याम जी कस्बे के अनेक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जहां बच्चे और अपहरण करने वाला दिखाई दे रहा था. इस पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी सामने आए पुलिस की अथक प्रयास के बाद कल देर रात्रि बच्चों को दस्तयाब कर लिया गया.

पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने आयोजित प्रेस वार्ता कर कहा कि सात जून को खाटू श्याम जी थाने में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई. उसमें कहा गया कि भोपाल से दो महिलाएं हैं, एक लेडी थी और उसकी माँ थी. उनका ये कहना था कि कल शाम को 6 जून को हमने अपने बच्चे को एक व्यक्ति जो अनजान था जो हमारे साथ जयपुर से साथ हो गया था। खाटू श्याम जी दर्शन के लिए उस पे विश्वास करके हमने उसको संभाल दिया अपने बच्चे को जो ढाई 3 साल उम्र का बच्चा था और हम दर्शन करने के लिए चले गए. फिर जब वो व्यक्ति नहीं मिला तो अगले दिन वो रिपोर्ट लेके हमारे पास आए तो उसी टाइम से ही सारी टीम बनाके इसमें कार्रवाई चालू कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

एडिशनल एसपी और डीएसटी टीमों ने 4 दिन तक 700 से 800 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और जयपुर, सीकर, खाटू श्याम जी, रिंगस और मथुरा तक सर्च ऑपरेशन चलाया. कई संदिग्धों की फोटो पहचान कर इनपुट के आधार पर टीमें भेजी गईं. आखिरकार मथुरा में बच्चे की लोकेशन ट्रेस होने पर उसे रात में बरामद किया गया. इस ऑपरेशन में एसएचओ खाटू श्याम जी, सीओ संजय बोथरा, राजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जगन सिंह और अन्य का अहम योगदान रहा. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मेलों या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों या कीमती सामान को अनजान व्यक्तियों को न सौंपे. अपहरणकर्ता ने शुरुआत में कोई पहचान या संपर्क जानकारी नहीं दी थी, केवल एक फोटो लेकर माता-पिता ने बच्चा सौंप दिया था. आरोपी की मंशा गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगी.

बच्चे की मां ललिता देवी ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा वह पुलिस प्रशासन की मेहनत से मेरा बच्चा मुझे वापस मिल गया. भीड़ को देखते हुए उस आदमी ने मुझे कहा कि मैं बच्चों को अपने पास रख लेता हूं. आप दर्शन करके आ जाओ वह हमारे साथ जयपुर से आया था. इतने समय तक साथ रहा तो हमें लगा कि यह कोई अच्छा व्यक्ति ही होगा. इसलिए मैं बच्चों को उसके भरोसे छोड़ चली गई थी. हम तो बस यही सोच कर दर्शन करने आए थे. बहुत नाम सुना था पहली बार ही दर्शन करने आए थे, पर बाबा के चमत्कार से वह आप सब के सहयोग से बच्चा हमें वापस मिल गया. खाटू श्याम जी पुलिस ने हमें बहुत सहयोग किया. हमारे बच्चे को लाने में सभी ने अपनी भूख प्यास भूल कर रात दिन एक कर दिए थे.

रिपोर्टर- अशोक सिंह शेखावत

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news