Khatushyamji: खाटूश्यामजी दर्शन निकास मार्ग का होगा विस्तार, भीड़ से मिलेगी राहत

Khatu Shyam Ji: सीकर जिले के खाटूश्यामजी में दर्शन निकास मार्ग चौड़ा करने की तैयारी चल रही है. नगरपालिका प्रशासन बाबा श्याम के दर्शन निकास मार्ग को चौड़ा करने की तैयारी में जुट गया है.

Khatushyamji: खाटूश्यामजी दर्शन निकास मार्ग का होगा विस्तार, भीड़ से मिलेगी राहत

Rajasthan News: सीकर जिले के खाटूश्यामजी में जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन बाबा श्याम के दर्शन निकास मार्ग को चौड़ा करने की तैयारी में जुट गया है. जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देश पर नगर पालिका ने श्याम मंदिर से मित्र मंडल धर्मशाला तक के दुकानदारों को 24 घंटे की अवधि में स्वामित्व दस्तावेज पेश करने के नोटिस जारी किए हैं. नगरपालिका ईओ देवेन्द्र कुमार जिंदल के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार में सभी दुकानों पर दस्तावेज पेश करने के नोटिस जारी किए हैं.

जिला कलेक्टर के निर्देश के अनुसार, यह निकास मार्ग 30 से 40 फीट चौड़ा करना प्रस्तावित है, जिससे श्याम भक्तों को सुगम दर्शन होने के बाद आसानी से गंतव्य तक जा सकेंगे. नगरपालिका ने बीते दिन सर्वे कर नाप-जोख किया था और आज बुधवार को दुकानदारों को 24 घंटे की अवधि में जरूरी दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया है.

ईओ देवेन्द्र कुमार जिंदल ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर निकास मार्ग का नाप-जोख करके जरूरी दस्तावेज मांगे गए है. सभी लोगों को 24 घंटे की अवधि का समय दिया है. सभी प्रतिष्ठान के कागजात आने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इस दौरान जेईएन संदीप गहलोत, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, कनिष्ठ लिपिक विजयपाल सिंह बाजिया, सुरेन्द्र कुड़ी, दिनेश सैनी बजरंगलाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इत्र की शीशी व पॉलिथीन भी की जब्त
इस दौरान नगर पालिका ने नोटिस देने कार्यवाही के दौरान ही ईओ देवेन्द्र कुमार जिंदल ने दुकानों से इत्र की छोटी कांच की शीशी व पॉलिथीन थैलियां भी जब्त की. नगरपालिका द्वारा नोटिस देने के साथ ही इत्र व पॉलीथिन पर कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मच गया. इस दौरान ईओ जिंदल ने अतिक्रमण नहीं करने, इत्र की छोटी शीशी नहीं रखने और पॉलीथिन थैली नहीं रखने की हिदायत दी. वही टीका, फूल और इत्र बेचने वालों से उनके आधार कार्ड और दस्तावेज भी मांगे गए. उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news