लक्ष्मणगढ़ में घूसखोरी का खुलासा! बाबू की जेब से निकले नोट, एसीबी ने पकड़ा

Rajasthan News: झुंझुनूं एसीबी ने सीकर के लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के कनिष्ठ सहायक दिव्य प्रकाश चौमाल को 5000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है.

लक्ष्मणगढ़ में घूसखोरी का खुलासा! बाबू की जेब से निकले नोट, एसीबी ने पकड़ा
Image Credit: Sikar News

Rajasthan News: झुंझुनूं एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के कनिष्ठ सहायक दिव्य प्रकाश चौमाल को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. एसीबी टीम ने आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद की और भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सीआई शब्बीर खान ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत मिली कि परिवादी को जानकारी मिली की लक्ष्मणगढ़ कस्बा में गणेश जी के मन्दिर के पास मनोहर जलाशय को भूमाफियों द्वारा फर्जी प‌ट्टे बनाकर निर्माण कार्य कर दुकाने बनाई जा रही है. परिवादी द्वारा नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ से प्याउ की जगह पर निर्माण स्वीकृति के संबंध में सम्पूर्ण पत्रावली की प्रमाणित प्रति चाहने हेतु नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ में सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी थी. नगर पालिका के कनिष्ठ सहायक दिव्य प्रकाश ने सूचना के अधिकार की सूचना उपलब्ध कराने की एवज में 5000 रुपये रिश्वत की मांग की.

Add Zee News as a Preferred Source

रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो दिव्य प्रकाश ने परिवादी से स्वयं व अधिशाषी अधिकारी के लिए पांच-छः हजार रुपये रिश्वत की मांग करना पाया गया. रिश्वत मांग के अनुसरण में ट्रेप कार्रवाई का आयोजन कर परिवादी से आरोपी दिव्य प्रकाश कनिष्ठ सहायक ने रिश्वत राशि परिवादी से अपनी टेबल पर रखे कम्प्युटर माउस पैड के नीचे रखने का इशारा करने पर परिवादी ने उसके कहे अनुसार रिश्वती राशि कम्प्युटर पैड के नीचे रख दी जहां से 5000 रुपये रिश्वत राशि बरामद हो चुकी है. आरोपियों से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Sikar News: पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ की शराब
सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में एक दिन पहले पकड़े गए अवैध शराब से भरे ट्रक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. यहां से सीमेंट कंपनी के वल्गर में भरकर अवैध शराब गुजरात लेजा जा रही थी. खास बात यह है कि इसे बाहर से देखने से अवैध शराब का बिल्कुल अंदाजा नहीं लग रहा था.

इस मामले में आज पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने प्रेस वार्ता की और बताया कि ट्रक में भरी शराब की गिनती पूरी हो चुकी है, उसमें 1250 अवैध शराब के कार्टून मिले. ट्रक को काटकर यह पूरी शराब निकल गई है. इस अवैध शराब की बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है. गोकुलपुर थाना अधिकारी प्रीति बेनीवाल और डीएसटी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि यह जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है और आगे भी अवैध शराब पर स्लोगन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.