Sikar News: स्कूल बस और बाइक में टक्कर, पिता और बेटी की हुई दर्दनाक मौत

Sikar News: राजस्थान के सीकर के लक्ष्मणगढ़ में स्कूल बस और बाइक की टक्कर में पिता और बेटी की मौत हो गई. वहीं, आज शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किए गए. वहीं, सीकर में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक देखने को मिल रहा है.

Sikar News: स्कूल बस और बाइक में टक्कर, पिता और बेटी की हुई दर्दनाक मौत
Image Credit: Sikar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: राजस्थान के सीकर के लक्ष्मणगढ़ में बुधवार को खोरू गांव के पास एम के मेमोरियल स्कूल बस और बाइक की टक्कर में पिता और बेटी की मौत के 48 घंटे बाद दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया गया.

लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के भाई विनोद कुमार शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. गौरतलब है कि बुधवार को सुबह लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 29 निवासी मुरारीलाल शर्मा अपने बेटे निखिल कुमार और पत्नी उषा के साथ बाइक पर सवार होकर खोरू गांव के पास अपने खेत में जा रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी दौरान सामने से आ रही लक्ष्मणगढ़ के एम के मेमोरियल स्कूल की बच्चों से भरी बस से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 22 साल के निखिल की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 60 साल के मुरारीलाल ने सीकर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था. गंभीर रूप से घायल उषा को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.

मृतकों के शवों को लक्ष्मणगढ़ के ज़िला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था. सर्वसमाज और परिजनों की ओर से लक्ष्मणगढ़ कस्बा बंद और विरोध प्रदर्शन के बाद लक्ष्मणगढ़ प्रशासन से सहमति बनी.

आज 48 घंटे बाद शवों का लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया. मृतक के भाई विनोद कुमार की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पढ़िए सीकर की एक और खबर
सीकर के नीमकाथाना में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक देखने को मिल रहा है. क्षेत्र में लगातार आवारा सांडों के आतंक से लोग दहशत के माहौल में है. शाहपुरा रोड पर और कॉलेज के मानसरोवर कॉलोनी में सांडों ने जमकर उत्पात मचाया. आवारा सांडों के उत्पात से कॉलोनी में खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.
इसके साथ ही बाइक की गिर गई, कई लोग बाल-बाल बच गए. स्थानीय लोगों ने सांडों पर पानी डालकर उन्हें भगाया. वहीं, शाहपुरा रोड पर भी कहीं देर तक सांडों जमकर उत्पात मचाया. आधे घंटे से ज्यादा तक दोनों सांड आपस में लड़ते रहे, जिससे वाहन चालकों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

लोगों ने सांडों पर पानी डालकर छुड़ाया और वहां से भगाया.सांडों के आतंक से स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. स्थानीय लोगों ने बताया कि आवारा सांडों के आतंक से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. उसके बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन आवारा सांडों के खिलाफ कोई शख्त कदम नहीं उठा रही, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं.

पिछले दिनों भी आवारा सांड ने एक महिला को चपेट में लिया था, जिसके बाद महिला की मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि जल्द से जल्द नगर पालिका प्रशासन इन आवर सांडों के खिलाफ कार्रवाई करें जिससे कि आमजन को राहत मिल सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More