Sikar Mausam: सीकर में बारिश ने आतंक मचा दिया है, पानी में डूब गया शहर, सड़कों पर बह रही नदी

Sikar Mausam: सीकर में तीसरे दिन भी जोरदार बारिश का कहर! सुबह 7 बजे से 1 घंटे की तेज बारिश और रुक-रुक कर बरसात ने शहर को जलमग्न कर दिया। दर्जनभर इलाकों में सड़कें बनीं नदियां, राहगीर-वाहन चालक परेशान। हादसों का खतरा बढ़ा। मौसम विभाग का अलर्ट जारी.

Sikar Mausam: सीकर में बारिश ने आतंक मचा दिया है, पानी में डूब गया शहर, सड़कों पर बह रही नदी
Image Credit: Sikar MausamSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar Mausam: सीकर में लगातार तीसरे दिन सुबह से जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. शहर में करीब एक घंटे की तेज बारिश के बाद अब रुक-रुक कर हो रही बारिश ने हालात को और खराब कर दिया है. इस बारिश के कारण शहर के लगभग एक दर्जन इलाकों में सड़कें और रास्ते नदियों जैसे बन गए हैं, जिससे वाहनों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, इन हालातों के चलते हादसों का खतरा भी बढ़ गया है.

प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी करने के बाद लगातार सीकर में आज तीसरे दिन भी सुबह से ही जोरदार बारिश का दौर शुरू हो चुका है. आज सुबह करीब 7 सीकर शहर सहित आसपास के कई इलाकों में करीब 1 घंटे तक जोरदार बारिश का दौर चला. करीब 1 घंटे की जोरदार बारिश और पिछले करीब 2 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते सीकर शहर के हालात जलभराव के कारण खराब होते जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

शहर के कई ऐसे निचले इलाके हैं जहां पर करीब 3 से 4 फीट तक जल भराव हो चुका है. जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह से हो रही बारिश के कारण शहर के नवलगढ़ रोड, बजाजरोड, पुराना दूजोद गेट, सब्जी मंडी, अजमेर स्टैंड, फतेहपुररोड, शिव कॉलोनी, दो नंबर डिस्पेंसरी, राधा किशनपुरा अंडरपास सहित कई निचले इलाके बारिश के पानी से जल मग्न हो चुके हैं और सड़के दरिया बन चुकी है.

जहां तीन दिन से हो रही बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं शहर में हुए जल भराव के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ चुकी है. शहर के नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर जल भराव होने के कारण स्कूल और कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बारिश और नालों के गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर दिखाई दिए.

शहर में जगह-जगह हुए जल भराव के कारण स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. हालांकि स्थानीय प्रशासन बारिश से पहले बारिश के पानी की निकासी के दावे जरूर करते हैं लेकिन बारिश आने पर एक बार शहर के हालात काफी खराब हो जाते हैं. लोगों को भी जल भराव के कारण हादसा होने का अंदेशा बना रहता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaisalmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More