Sikar: खेत में बुआई को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Sikar News: नीमकाथाना पाटन पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया.  

Sikar: खेत में बुआई को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत, आरोपी  गिरफ्तार
Image Credit: Sikar News

Neem Ka Thana, Sikar News: नीमकाथाना पाटन पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि परिवादी मुकेश कुमार ने पाटन थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उनके खेत में खेत की बुआई करने गजराज यादव निवासी छाजा का नांगल का ट्रेक्टर आया. उसी समय मेरे बड़े भाई का लड़का अजय निवासी कुडी की ढाणी ने कहा कि ट्रैक्टर किसने बुलाया है. फिर मैंने कहा कि हमने तो नहीं बुलाया तो मैंने कहा कि तू आ गया है, तो हमारी जमीन की बुआई कर दे.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, उसी समय जैस ही ट्रैक्टर से हमारी जमीन की बुआई करने लगा तो अजय पुत्र सुभाष यादव सचिन पुत्र सुभाष यादव, कमलादेवी पत्नी सुभाश यादव निवासी कुडी की ढाणी तन राजपुरा व चार अन्य के हाथों में कुल्हाड़ी, लकड़ी लेकर आए और हमारे घर के सामने मारपीट की, जिससे मेर सिर पर और शरीर पर चोट आई और मेरे बड़े भाई अशोक यादव के सिर में गम्भीर चोट आई है. साथ ही मेरी पत्नी ज्योति देवी के सिर में भी चोट आई है.

इन लोगों ने जमीन की बुआई जुताई करने के मामला को लेकर हमारे साथ मारपीट की है. परिवादी के भाई की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भावता की ढाणी बहरोड निवासी नीरज को गिरफ्तार किया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

इधर, सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में स्थित होटल पर रात के समय तोड़फोड़ करने और होटल संचालक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. तोड़फोड़ करने वाले लड़के स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर होटल पर आए.

वहीं, रात को जब होटल संचालक ने तोड़फोड़ की आवाज सुनी तो उनकी नींद खुली. अब उद्योग नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. झुंझुनू बायपास स्थित होटल संचालक राकेश कुमार ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि यहां मुकेश नागा,विकास जाट, चंचल सुईवाल, दीपक सैनी और अन्य लोग दो स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आए.

इन लड़कों के पास हाथ में लाठी, पाइप, बेसबॉल के डंडे थे. इन लड़कों ने आते ही होटल में लगे शीशे में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर जब होटल संचालक राकेश नीचे आया तो तोड़फोड़ करने वाले लड़कों ने उसे धमकी दी, जिन्होंने राकेश को कहा कि तुझे जान से मार देंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author