नीमकाथाना रोड पर जलभराव से जनजीवन बेहाल, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी

Sikar News: सीकर जिले के पाटन कस्बे में नीमकाथाना रोड पर भारी जलभराव ने आमजन का जीवन मुश्किल बना दिया है. सड़क पर चारों ओर गंदा पानी और कीचड़ भरा है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को हर दिन जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है. 

नीमकाथाना रोड पर जलभराव से जनजीवन बेहाल, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी
Image Credit: Sikar News

Sikar News: पाटन में नीमकाथाना जाने वाली मुख्य सड़क पर भारी जलभराव ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. सड़क पर चारों ओर भरे गंदे पानी से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग एवं कार्यस्थलों की ओर जाने वाले लोग रोजाना जान-जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं. स्थानीय किसान नेता रामरतन यादव ने बताया कि सड़क निर्माण के समय ठेकेदारों द्वारा उचित ढलान व जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते हल्की बरसात में भी सड़क झील में तब्दील हो जाती है. उन्होंने कहा कि लोगों को कीचड़ और गंदे पानी में चलना पड़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

कई दुपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है. मुख्य बस स्टैंड से लेकर जगन्नाथ दीवान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तहसील कार्यालय, नवोदय विद्यालय तथा बाईपास तक सड़क की हालत बदतर हो चुकी है. सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं, तहसील कार्यालय पंचायत समिति कार्यालय राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आमजन को प्रतिदिन जलभराव से गुजरकर सरकारी संस्थानों तक पहुंचना पड़ रहा है जबकि स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों ने अपनी आंखें मूंद रखी हैं, जो कि इस रास्ते से दिनभर अपनी गाड़ियों से गुजरते हैं लेकिन कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. अब लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है और यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात से पहले ही सड़क की मरम्मत कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More