&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Srimadhopur News: राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके में स्थित हाथीदेह और जुगलपुरा के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने एक बीयर फैक्ट्री का अपशिष्ट पदार्थ (कचरा) उनके गांव के पास डालने का कड़ा विरोध किया है. बिना किसी अनुमति के देर रात यह कचरा डाला जा रहा था, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने इसे रुकवा दिया और पुलिस को बुलाया.
रात में पकड़ा गया कचरा डालते हुए
जानकारी के मुताबिक, देर रात अजीतगढ़ की एग्रो बायोटिक फैक्ट्री से कचरे से भरे ट्रक, ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से जमनाड़ी जोहड़ी में अपशिष्ट पदार्थ डाला जा रहा था. ग्रामीणों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और इस काम को रुकवा दिया. इस दौरान ग्रामीणों और फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई.
विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची अजीतगढ़ थाना पुलिस ने कचरे से भरे ट्रक को जब्त कर लिया. ग्रामीणों ने अपशिष्ट से भरे वाहनों के टायरों की हवा भी निकाल दी.
पर्यावरण और स्वास्थ्य को खतरा
ग्रामीणों का आरोप है कि यह अपशिष्ट बिना किसी सरकारी अनुमति के डाला जा रहा था, जो कि पर्यावरण और उनके स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है. सुबह होने पर सैकड़ों ग्रामीण और स्कूली बच्चे इकट्ठा हुए और आक्रोश जताया. उन्होंने बताया कि जिस जगह यह कचरा डाला जा रहा था, वहां से कुछ ही दूरी पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय है. कचरा डालने से चारों ओर बदबू फैलने की आशंका बढ़ गई है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो सकता है.ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत इस कचरे को हटवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि इस गैरकानूनी काम को रोका जाना बहुत जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Srimadhopur news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!