&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में एक साल पहले 75 किलोमीटर की प्रस्तावित एमडीआर 415 सड़क का संशोधन कर दिशा बदलने पर ग्रामीणों ने जनाक्रोश सभा में तीखा विरोध दर्ज कराया. मंगलवार को सैकड़ों महिलाएं पुरुष चुड़ोली गांव में एकत्रित होकर सभा में जुटे और मापदंड योजना के तहत बनने वाली सड़क का प्रशासन सरकार द्वारा मार्ग बदलें जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों में प्रशासन और सरकार के प्रति काफी नाराजगी है.
सभा को पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्र बाटड़ ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि भढाडर से सांवलोदा, बठोठ, चुड़ोली, फागलवा होकर जीणमाता तक एमडीआर योजना के तहत 76 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य होना है. मापदंड के अनुसार सांवलोदा पिरोहितान, बठोठ धार्मिक लोठ स्मारक, धार्मिक स्थल हरिराम बाबा मंदिर चूड़ोली जाने वाले उक्त सड़क मार्ग को कुछ दिन पहले PWD ने संशोधन करके सांवलोदा पिरोहितान गांव से एक किलोमीटर पहले 75 मोड़ वाले कच्चे पकडंडी रास्ता से खाखोली गांव की ओर जाने वाले दिशा की ओर मार्ग को बदल दिया गया.
उन्होंने कहा कि बदले हुए मार्ग पर सड़क बने इसका हमारा कोई विरोध नहीं है. उधर भी सड़क निर्माण होना चाहिए, लेकिन पूर्व में प्रस्तावित एमडीआर मार्ग को वापस एमडीआर योजना सड़क के तहत ही जोड़ा जाए. इस मार्ग पर सांवलोदा पिरोहितान गांव चौक से लोठजी स्मारक की ओर गंदा पानी निकासी का बड़ा नाला एवं डबल सीमेंटेड सड़क सुविधाओं का ग्रामीणों को फायदा नहीं मिलेगा. बदले हुए रास्ते पर एमडीआर सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण करनी पड़ेगी और खाकोली एवं चूड़ोली गांवों के सैकड़ों घर टूटेंगे, जिनका इस सड़क योजना में मुआवजा नहीं मिलने का प्रावधान है. इससे आम जनों को भारी आर्थिक नुकसान होगा. इस दौरान सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष लोग उपस्थिति रहे.
ये भी पढ़ें- Hanumangarh: मामा की हैवानियत! नशे में भांजी से किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से कर दी हत्या
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!