&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम और बालाजी के भक्तों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब दिल्ली से सीधे खाटू श्याम जी और सालासर धाम तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है. यह सेवा 23 अगस्त से शुरू होने वाली यह सेवा दिल्ली के रोहिणी से प्रारंभ होगी. निजी कंपनी स्पंदन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली की ओर से शुरू की जा रही. इस सुविधा के तहत श्रद्धालु मात्र 6 घंटे में दिल्ली से खाटू धाम और सालासर धाम के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट सकेंगे. इस यात्रा में आने-जाने का समय और मंदिरों के दर्शन का समय शामिल रहेगा.
इस यात्रा के लिए खर्च करने होंगे 95 हजार
कम्पनी के एमडी अभिनव सहाय ने वीडियो जारी कर बताया कि यह सेवा आधुनिक मानदंडों के अनुसार सुरक्षित आरामदायक और समय बचाने वाली होगी. विशेषकर बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिकों एवं व्यस्त रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए लाभदायक रहेगी. वहीं, इस यात्रा के लिए 95 हजार किराया होगा, जिसमें भक्तों को वीआईपी दर्शन, खाना- पान और आराम करने तक सुविधा उपलब्ध होगी. वहीं, बुकिंग के लिए वेबसाइट syandanaviation.com जारी की है.
दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा लाभ
यह यात्रा दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से सुबह 9:30 पर उड़ान भर खाटूश्यामजी 10:15 पर 52 बीधा पार्किंग में हेलीकॉप्टर लैंडिंग करेगा. हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से बाबा श्याम और बालाजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिलेगा. सड़क मार्ग और भीड़भाड़ से बचकर भक्त आसानी से कम समय में अपने आराध्य के दर्शन कर पाएंगे. श्रद्धालुओं में इस नई सुविधा को लेकर उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि इससे खाटूधाम व सालासर में दर्शनार्थियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- Pratapgarh: मौत के मुंह से वापसी! पुलिया पर बहा युवक, गांव वालों ने फिल्मी अंदाज में बचाई जान
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!