Sikar News: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, उतारा मौत के घाट

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ में एक पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सुजानगढ़ में एक 12 साल बालिका की पीटने से दर्दनाक मौत हो गई. 

Sikar News: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, उतारा मौत के घाट
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. तिहाय गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.

रामगढ़ सेठान थाना अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार ने अपनी पत्नी सुमन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली. घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

मौके पर सूचना मिलते ही रामगढ़ शेखावाटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या आपसी विवाद और गृहक्लेश के चलते की गई. पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पढ़िए राजस्थान क्राइम की एक और खबर
Churu News: चूरू जिले के सुजानगढ़ के नया बास स्थित करणी माता मंदिर के पास एक 12 साल बालिका की पीटने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना को लेकर कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ है. मृत बच्ची लक्ष्मी की मां सुनीता पत्नी भीकमचंद सोनी ने कोतवाली थाने में अपनी सहेली चांदनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

सुनीता सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी लक्ष्मी को डेढ़ महीने पहले शिव शक्ति मंदिर के पास रहने वाली अपनी सहेली चांदनी को मेरी बेटी को सार संभाल के लिए छोड़ा था.

इसके बाद कल बुधवार को उसने कॉल करके अपने घर पर बुलाया, जहां पर मेरी बेटी लक्ष्मी मुझे चांदनी के कमरे में बेहोश मिली. जिसे राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल ले जाने पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
मृतका लक्ष्मी की मां सुनीता की रिपोर्ट पर हत्या का मामला चांदनी के खिलाफ दर्ज कर लिया. मृतका की मां सुनीता और आरोपी लक्ष्मी दोनों बिहार निवासी है, जिन्होंने सुजानगढ़ में शादी कर रखी है. मामले की जांच सीआई बेगाराम मीणा कर रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author