सीकर में लक्ष्मणगढ़ में सड़क का रास्ता बदलने से ग्रामीण आक्रोशित, 'सद्‌बुद्धि यज्ञ' कर सरकार को चेताया

Sikar News: सीकर के लक्ष्मणगढ़ में, सड़क का मार्ग बदलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन और नेताओं की सद्‌बुद्धि के लिए 'यज्ञ' कर अनोखा विरोध जताया. उन्होंने अपनी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.

सीकर में लक्ष्मणगढ़ में सड़क का रास्ता बदलने से ग्रामीण आक्रोशित, 'सद्‌बुद्धि यज्ञ' कर सरकार को चेताया
Image Credit: Sikar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में 75 किलोमीटर लंबी धार्मिक कोरिडोर की एमडीआर 415 सड़क का मार्ग बदलने के फैसले से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया है. अपनी फरियाद अनसुनी होने से नाराज सैकड़ों लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सद्‌बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया.

'चिपको आंदोलन' जैसे प्रदर्शन

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का मार्ग बदलने से सांवलोदा पिरोहितान, बठोठ, चुड़ोली समेत कई गांवों और ढाणियों के लोग सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं. इस फैसले का विरोध करते हुए, वे कई दिनों से सभाएं और 'चिपको आंदोलन' जैसे प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन किसी भी नेता या अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली. इसी नाराजगी के चलते आज बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने लोठजी धार्मिक स्मारक पर इकट्ठा होकर यज्ञ में आहुतियां दीं. इसी तरह का एक हवन चुड़ोली के हरिराम बाबा मंदिर पर भी किया गया. लोगों का मानना था कि शायद इस धार्मिक अनुष्ठान से ही नेताओं का ध्यान उनकी समस्या की ओर आकर्षित होगा.

धार्मिक कोरिडोर सड़क

ग्रामीणों की एकमात्र मांग है कि धार्मिक कोरिडोर सड़क के मार्ग को पहले की तरह यथावत रखा जाए. ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल अब इस मामले में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, सांसद अमराराम, और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी बात रखेगा. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो उनका आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा. इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली.


राजस्थान की ताजा खबरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More