सीकर हुआ पानी-पानी, जलभराव से फतेहपुर में मुख्य रास्ते जाम

Sikar News : सीकर के फतेहपुर में तेज बरसात होने से आमजन को तेज गर्मी से राहत मिली. वहीं तेज बारीश होने से शहर के मुख्य रास्तों सहित निचले इलाकों में बरसाती पानी भर गया.

सीकर हुआ पानी-पानी, जलभराव से फतेहपुर में मुख्य रास्ते जाम
Image Credit: Sikar News

Sikar News : सीकर के फतेहपुर में तेज बरसात होने से मुख्य बस स्टेण्ड से आशाराम मंदिर मार्ग तक कमर तक बरसाती पानी भर जाने से कई दुकानों मे भी पानी घुस गया, तो बावडीगेट बस स्टैंड, पुराना सनिमा हॉल तिराहा,रामगढ रोड ठलवा आश्रम, उप जिला अस्पताल के सामने सीकर रोड सहित मुख्य रास्तों और निचले इलाकों में बरसाती पानी भराव ने नगर परिषद प्रशासन के पानी निकासी की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल कर रख दी.

हर बार बरसात होने के साथ ही शहर के निचले इलाकों सहित रोडवेज बस स्टैंड, पुराना सनिमा हॉल तिराहा,रामगढ रोड ठलवा आश्रम सहित कई स्थानों की स्थिति खराब हो जाती है. बरसात होने के साथ ही इन इलाकों के लोगों अपने घरों में दुबकने को मजबूर से हो जाते है किन्तु प्रशासन हर बार झूठे दावे ही करता रह जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

तेज बरसात के कारण रोडवेज बस स्टैंड पर बरसाती पानी में एक निजी बस फंस गई. कस्बे मे जगह जगह बरसाती पानी भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है शहर मे रात भर बरसात होती रही.

आपको बता दें कि राजस्थान में मानसून की स्थिति चिंताजनक है, जहां बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जबकि राजस्थान में बारिश का कहर जारी है, देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून की बारिश ने दस्तक दी है, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में बारिश की कमी देखी जा रही है, जो चिंता का विषय है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं SIKAR News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author