Sikar Crime News: राजस्थान के सीकर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने जान दे दी. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे में किराए का मकान लेकर रहने वाली 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई. विवाहिता की मौत की खबर सुनकर पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे. वहीं, पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया.
नवंबर 2024 में हुआ था विवाह
थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि खेजरोली निवासी 23 वर्षीय बबीता पत्नी हजारी लाल सैनी की फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गई, जिसके शव का राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया. खंडेला के रामपुरा निवासी बबीता सैनी की 18 नवंबर 2024 को खेजरोली निवासी हजारी लाल पुत्र बंशीधर सैनी के साथ विवाह हुआ था. मृतका का पति रींगस के बीकानेर बस स्टैंड पर किराए की होटल चलाता है.
बड़ी बहन ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका बबीता देवी की बड़ी बहन सावित्री देवी ने मृतका के पति पर सोने की चेन और मोटरसाइकिल की मांग करने सहित जेठ, ननद और सास-ससुर पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. इस संबंध में मृतका के भाई पूरणमल पुत्र रामेश्वर लाल सैनी निवासी रामपुरा खंडेला के द्वारा ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या और मारपीट कर गर्भपात करवाने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया. पीहर पक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए 5 घंटे तक मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया, जिस पर खंडेला विधायक सुभाष मील उप जिला अस्पताल पहुंच कर पीहर पक्ष के लोगों से समझाइश की और उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया.
पढ़ें सीकर की एक और अहम खबर
Sikar News: अवैध व अनैतिक गतिविधियों के संचालन को लेकर पुलिस की रेड
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र के थोई तथा अजीतगढ़ थाना इलाके में अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने थोई थाना क्षेत्र के कांवट व अजीतगढ़ में सेलिब्रिटी होटल सहित अन्य स्थित होटल, ढाबों और कैफे पर अचानक रेड की. डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस की छापेमारी के दौरान कांवट से तीन युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि अजीतगढ़ से तीन युवकों को पकड़ा गया. रेड की सूचना मिलते ही होटल और कैफे संचालकों में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर थोई थानाधिकारी महेंद्र कुमार सहित पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष पर जोराराम कुमावत का तीखा पलटवार, कहा- बीजेपी तोड़ने नहीं, जोड़ने का काम करती है
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!