Sikar: राखी पर बहन का सबसे बड़ा तोहफा! दी किडनी, बचाई भाई की जान

Rajasthan News: सीकर में राखी के मौके पर अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां बहन ने अपने भाई की जान बचाने के लिए अपनी किडनी डोनेट की. ऑपरेशन सफल रहा और भाई की जिंदगी सुरक्षित हो गई.

Sikar: राखी पर बहन का सबसे बड़ा तोहफा! दी किडनी, बचाई भाई की जान
Image Credit: Sikar News

Rajasthan News: रक्षाबंधन के यही मायने है कि बहना सदा यही दुआ करती है कि भाई की दीर्घ आयु हो. उसके लिए बहन कोई भी कुर्बानी दे सकती है. भाई की लंबी उम्र की कामना और बहन के भाई के प्रति समर्पण की मिसाल है सीकर की फतेहपुर कस्बे की शिक्षिका सुनीता. सुनीता ने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर भाई की जान बचाई है.

फतेहपुर कस्बे के मालियों का मोहल्ला निवासी शिक्षिका सुनीता बुडानिया ने इकलौते भाई देवेंद्र बुडानिया की किडनी खराब होने पर अपनी किडनी देकर उसे नया जीवन दान दिया. पिछले साल ही सुनीता ने अहमदाबाद के अस्पताल में किडनी डोनेट की है. भाई के प्रति बहन के प्रेम की इस अनूठी नजीर की गांव के लोग खूब चर्चा करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

रामगढ़ के ठिमोली निवासी भाई देवेंद्र लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे. चिकित्सक ने किडनी ट्रांसप्लांट को ही अंतिम विकल्प बताया तो शिक्षक पिता बीरबल बुडानिया ने 2016 में अपनी एक किडनी दान की उसे दान कर दी. लेकिन आठ साल बाद ही किडनी ने काम करना बंद कर दिया. भाई की तबीयत फिर बिगड़ने लगी तो सुनीता से उसकी हालत देखी नहीं गई. तीन बहनों में मझली शिक्षिका सुनीता ने अपने भाई को किडनी देने के लिए पति व सास की सहमति लेकर भाई को नया जीवन दिया. आज रक्षाबंधन पर सुनीता ने अपने स्वस्थ हो चुके भाई को राखी बांधी और उसकी लंबी उम्र की कामना की. यही है सच्चे भाई बहन के रिश्ते की नजीर और मिशाल.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Sikar News: रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत

नीमकाथाना में आज रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हंसामपुर की रहने वाली गीता देवी अपने बेटे रामावतार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पीहर मावंडा अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी, तभी चूहा की ढाणी के पास अचानक महिला बाइक से गिर गई महिला को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर नीमकाथाना के लिए रेफर किया गया. परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ले गए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More