Sikar News : डोटासरा के विधानसभा इलाके में पानी में 'बोले मोरिये'

Sikar News : गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में आने वाले एक गांव में बारिश के चलते जलभराव से हालात खराब है, सड़क पर घुटने तक भरे पानी में चलती एक स्कूली छात्रा का वीडियो वायरल है

Sikar News : डोटासरा के विधानसभा इलाके में पानी में 'बोले मोरिये'

Sikar News : आमतौर पर मौज मस्ती के लिए रील और वीडियो शेयर करने वाले लोगों के लिए सीकर की एक स्कूली बच्ची का ये वीडियो देखने लायक है, जिसमें स्कूल की बच्ची अपनी भाषा में बोलते हुए नेताओं और सरकारी सिस्टम पर सवाल उठा रही है.

वीडियो में छोटी सी लड़की कहती है कि हमारे गांव का विकास है ये, थोड़ी सी बारिश आते ही नदी बह जाती है, नेता लोग चुनाव के समय बार बार आते हैं और अब उनको पता नहीं है कि गांव में क्या चल रहा है. गांव वाले भी उन्ही की तरह हो गये हैं. नारे लगाते रहते हैं नेताजी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, अरे क्या संघर्ष करेंगे, संघर्ष को हमें करना पड़ता है.

घुटने तक पानी में चलती स्कूल की इस बच्ची ने आगे कहा कि वो तो वहां एसी में पड़े रहते हैं पर ये बात पता नहीं हमें कब समझ में आएगी. गांव के विकास के नाम पर एक खटारा जनरेटर रखा है जो ना तो कभी चलता है और पानी के बीच एक बिजली का डीपी भी रख रखी है, नेताजी के भरोसे चाहे कोई मरे चाहे कोई जिए, नेताजी तुम मौज करो हम तुम्हारे साथ हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दरअसल राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ही लक्ष्मणगढ़ के विधायक हैं जो इसी गांव का एक हिस्सा है, लगातार 4 बार विधायक चुने जाने के बाद भी इलाके के हालात एक छोटी सी बच्ची ने बयां कर दिये हैं. अब देखने वाली बात ये हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद क्या तस्वीर बदलेगी. या फिर बच्चे ऐसे ही घुटने तक भरे पानी में स्कूल जाते दिखेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news