Sikar News: बेटे को देख फूट-फूटकर रो पड़ी मां, 1 साल पहले खो गया था युवक

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया जब एक साल पहले लापता हुए युवक को उसके परिवार से 'अपना घर आश्रम' की मदद से मिलवा दिया गया. जैसे ही मां ने अपने बेटे को देखा, वह भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़ी. 
 

Sikar News: बेटे को देख फूट-फूटकर रो पड़ी मां, 1 साल पहले खो गया था युवक
Image Credit: Sikar News

Neem Ka Thana, Sikar News: सीकर के नीमकाथाना में अपना घर आश्रम में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक मां की ममता एक साल बाद बेटे से मिलकर फफक पड़ी. उत्तरप्रदेश के अमरवा निवासी आशुकांत मानसिक अस्वस्थता के चलते बेसुध हालत में घर से निकल गया था.

करीब एक साल पहले अपना घर आश्रम की टीम ने उसे श्रीमाधोपुर क्षेत्र से रेस्क्यू कर सेवा एवं उपचार के लिए भर्ती किया. चिकित्सा और सेवा के बाद जब आशुकांत की स्थिति में सुधार हुआ तो उसने अपने परिजनों का पता बताया. आश्रम की पुनर्वास टीम ने जब उसकी मां से संपर्क किया तो वह खबर मिलते ही भावुक होकर तुरंत नीमकाथाना पहुंची.

Add Zee News as a Preferred Source

बेटे को देखते ही मां ने उसे गले से लगाया और दोनों की आंखों से आसू बह निकले. यह दृश्य देख मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई. मां ने बताया कि बेटे की तलाश में उन्होंने हर संभव प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. परिवार में दो बेटियां पुलिस सेवा में कार्यरत हैं, जबकि एक बेटा और भी है.

उन्होंने कहा कि बेटे के गुम हो जाने से जीवन सूना हो गया था, लेकिन अब फिर से उम्मीद जगी है. पुनर्वास प्रक्रिया पूर्ण कर आशुकांत को उनके परिवार को सौंप दिया गया. इसी क्रम में आश्रम को शीशराम काजला से सूचना मिली कि दूल्हेपुरा मोड़, खंडेला में एक व्यक्ति असहाय हालत में है.

सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और प्रभुजी को आश्रम लाकर उपचार एवं सेवा में लिया. तीन दिन पहले भी टीम ने अजीतगढ़ से बीमार और असहाय मनीष को रेस्क्यू किया था. इस अभियान में गजेंद्र मोदीए मोहनए मोनू व चालक चंद्रप्रकाश वर्मा शामिल रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More