कैफे में कपल्स की ‘कैजुअल मस्ती’ पर पुलिस का शिकंजा, 12 लोगों को किया डिटेन

Rajasthan Crime: सीकर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए होटल-कैफे से दो दर्जन युवक-युवतियों को डिटेन किया है. पहचान गुप्त रखकर कार्रवाई की जा रही है.

कैफे में कपल्स की ‘कैजुअल मस्ती’ पर पुलिस का शिकंजा, 12 लोगों को किया डिटेन
Image Credit: Sikar News

Rajasthan News: सीकर शहर कोतवाली पुलिस ने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार शहर के कई होटल और कैफे पर संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन युवक युवतियों को डिटेन किया है.

शहर कोतवाली थाना अधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर के कई होटल व कैफे में अवैध गतिविधियों होने की शिकायत मिल रही थी, जिसके लिए पहले अभियान चलाया गया और आज भी इस अभियान की निरंतरता के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की रेड के दौरान अभी तक करीब दो दर्जन के लगभग युवक युवतियों को कल्याण सर्किल सहित आसपास के कई होटलों से डिटेन किया गया है और आगे भी यह कार्रवाई की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत हमारा विशेष तौर पर ध्यान काउंसलिंग पर है, जिसमें हम डिटेन किए गए लोगों की काउंसलिंग भी कर रहे हैं और डिटेन किए गए लोगों की पहचान भी छुपा कर कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस का किसी को परेशान करने का कोई मकसद नहीं है. जो लोग अवैध गतिविधियों में लिप्त है सिर्फ उन्हीं को डिटेन किया गया है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Bikaner News: एक ही घर में 2 शव मिलने से सनसनी
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मकान से दो शव बरामद किए गए. दोनों शव एक ही घर से मिले हैं और दोनों की पहचान बुजुर्ग पति-पत्नी के रूप में हो रही है. जानकारी के अनुसार, यह दंपती लंबे समय से अकेले रह रहा था, जबकि उनके बच्चे और बाकी परिवार बीकानेर से बाहर रहते हैं.

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजेंद्र सिला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है, जो शवों और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कर रही है. फिलहाल, दोनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कुछ और है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More