Sikar: शेखावाटी यूनिवर्सिटी में बवाल! छात्र संगठनों के बीच जबरदस्त झड़प, चले लाठी-डंडे

Rajasthan News: सीकर के शेखावाटी विश्वविद्यालय में एनएसयूआई और एसएफआई छात्र संगठनों के बीच प्रवेश प्रक्रिया को लेकर झगड़ा हो गया. दोनों पक्षों के छात्र हाथों में डंडे लिए भिड़ते नजर आए.

Sikar: शेखावाटी यूनिवर्सिटी में बवाल! छात्र संगठनों के बीच जबरदस्त झड़प, चले लाठी-डंडे
Image Credit: Sikar Shekhawati UniversitySource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: सीकर के शेखावाटी विश्वविद्यालय में आज एनएसयूआई और एसएफआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आज दोनों गुटों के छात्रों के बीच में झगड़ा हो गया, जिसे देखते ही देखते हाथापाई का रूप धारण कर लिया. दोनों गुटों के लोग हाथों में डंडे लिए लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. झगड़े की सूचना दादिया थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कर कई छात्रों को गिरफ्तार किया है और दोनों छात्र संगठन एनएसयूआई और ऐबीवीपी ने एसएफआई पर कार्यकर्ताओं से झगड़ा कर मारपीट का आरोप लगाया है.

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश नागा ने बताया कि आज हमारे संगठन के छात्र नेता जब यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी तो वहां बच्चों की मदद कर रहे थे, तभी अचानक से कुछ उपद्रवी लोग बाहर से आए और उनमें कई छात्र संगठन के भी थे जो बोर्डिंग में रहते हैं. वह अचानक से आकर हमारे छात्रों के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लग गए. वह खुद नशे में थे. जब भी पुलिस आती है तो वह भाग जाते हैं. यूनिवर्सिटी प्रशासन कुछ कर नहीं सकता. कल भी वह लोग गाड़ियों में भरकर आए थे और पूरे कैंपस के अंदर लाठिया घुमा रहे थे. आज भी यह लोग कैंपस के अंदर घुसकर लाठी डंडे लिए घूम रहे थे और छात्र-छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार करते हैं. उनको डराते धमकाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

एबीवीपी छात्र नेता राहुल डोरवाल ने बताया कि आज एक SFI छात्र संगठन कैंपस में प्रदर्शन कर रहा था. इस समय कुछ विद्यार्थी अपना एडमिशन करवाने के लिए आए थे, जिनकी मदद के लिए दो छात्र संगठनों ने अपना सहायता शिविर लगा रखा था. वह एसएफआई के कुछ लोग नशे में धुत होकर आए और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने लगे. हम यूनिवर्सिटी प्रशासन से इन्हें रेस्टिंगेट करने की मांग करेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More