Sikar: बस स्टैंड पर चोरी का हाईवोल्टेज ड्रामा! दो जेबकतरे चढ़े पुलिस के हत्थे

Sikar News: श्रीमाधोपुर शहर के मुख्य रोडवेज बस स्टैंड पर दो युवकों ने भीड़ का फायदा उठाकर एक यात्री की जेब काटी और महिलाओं के मंगलसूत्र तोड़ लिए.

Sikar: बस स्टैंड पर चोरी का हाईवोल्टेज ड्रामा! दो जेबकतरे चढ़े पुलिस के हत्थे
Image Credit: Sikar News

Rajasthan News: श्रीमाधोपुर शहर में रक्षाबंधन पर्व पर मुख्य रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ के बीच जेबकतरा गैंग सक्रिय हो गया. भीड़ का फायदा उठाकर दो युवकों ने यात्रियों की जेब काटने और महिलाओं के मंगलसूत्र तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया. मौके पर मौजूद श्रीमाधोपुर डिपो के कर्मचारी श्याम जांगिड़ और मनोज यादव ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया.

जानकारी के अनुसार, एक युवक को बस स्टैंड परिसर में ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा युवक भागकर मुख्य बाजार की ओर निकल गया. कर्मचारियों ने उसका पीछा किया और भीड़ की मदद से उसे भी पकड़ लिया. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि त्योहार के मौके पर जेबकतरे भीड़ में आसानी से वारदात कर भाग जाते हैं. कई लोगों ने शक जताया कि आरोपियों से लाखों रुपये और कई बहुमूल्य आभूषण बरामद हो सकते हैं. दोनों पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये किसी बड़े गैंग का हिस्सा हैं या नहीं. रक्षाबंधन जैसे पर्व पर बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में जेबकतरे और उचक्के भीड़ में घुल मिलकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं. पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Sikar News: बहनों ने बांधी शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर राखी, आंखें हुईं नम
देश के जिन शहीदों की शहादत के बदले हम आज हर त्यौहार और पर्व को हंसी खुशी मनाते हैं, वहीं देशवासी और परिजन भी शहीदों को त्योहारों पर याद करना नहीं भूलते हैं. ऐसा ही हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्व रक्षाबंधन पर आज सीकर जिले के गांव दादिया रामपुरा में देखने को मिला, जहां 11 मार्च 2016 को सियाचिन में शहीद हुए अपने भाई नाथूराम महला को राखी बांधने के लिए उनकी दोनों बहनें प्रेम और बबीता दादिया रामपुरा पहुंची और उनकी प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया. हालांकि शहीद भाई की प्रतिमा मुंह से तो आज उन बहनों से कुछ नहीं बोल सकी, लेकिन उनकी शहादत ने बहनों को इतना विश्वास जरुर दिलाया कि देश का हर भाई तुम्हारी रक्षा करेंगे.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.