&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: सीकर जिले में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. जिले के सीकर व पलसाना सहित आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही रुक रुककर झमाझम बारिश का दौर चल रहा है. वहीं, सीकर अगर बात करें तो सीकर में आज सुबह करीब 11 बजे से ही आसमान में काली घनघोर काली घटाओं के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक लगातार जारी रहा.
इसके बाद रुक-रुक कर बारिश का दौरा चल रहा है, जहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं शहर के कई निचले इलाकों में बारिश से हुए जलभराव के कारण आमजन की समस्याएं भी बढ़ गई. एक बार फिर बारिश होने और जलभराव होने के चलते जिला प्रशासन और नगर परिषद के पानी निकासी के दावे फेल होते नजर आए. सीकर में तेज बारिश के बाद सीकर शहर के नवलगढ़ रोड, राधाकिशनपुरा अंडरपास, बजाज रोड, पुराना लोहारू बस स्टैंड, दो नंबर डिस्पेंसरी के पास और फतेहपुर रोड चाहिए थी. कई इलाकों में जलभराव होने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
ज्ञात रहे कि मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में 14 अगस्त से 17 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगर बात करें सीकर जिले की तो सीकर जिले में भी तीन दिनों तक सामान्य दर्जे की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से 16 अगस्त को सीकर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आने वाली पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से प्रदेश में 14 से 17 अगस्त तक सामान्य दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है. इसके असर के चलते ही आगे सीकर जिले में सामान्य दर्जे की बारिश हुई है.
ये भी पढ़ें- Pratapgarh: तिरंगा रैली में उलटे राष्ट्रीय ध्वज का वीडियो वायरल, मंत्री हेमंत मीणा ने दी सफाई
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!