&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: लगातार हो रही तेज बारिश ने बस्सी क्षेत्र में हालात बिगाड़ दिए हैं. सिंदौली बांध का पाल टूट गया,,, यह बांध मिट्टी और सीमेंट से ग्रामीणों द्वारा अस्थाई रूप से बनाया गया था, जिसकी लंबाई लगभग 5 किलोमीटर तक के भराव क्षेत्र को रोक रही थी. भारी बारिश और कानोता बांध की लगातार चल रही चादर के दबाव में यह बांध टूट गया.
घटना की जानकारी मिलते ही बस्सी एसडीएम डॉ. गरिमा शर्मा और भू-अभिलेख निरीक्षक राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने सांख से गोनेर रोड पर आवागमन बंद करने के निर्देश दिए और लोगों से सतर्क रहने की अपील की. हालांकि मौके पर अब तक पुलिस का कोई जाप्ता तैनात नहीं किया गया है, जिसके कारण कई लोग बांध टूटने के बाद आए तेज बहाव के पानी में मस्ती करते दिखाई दिए.
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जयपुर जिला कलेक्टर ने भी इस बांध का निरीक्षण किया था. लेकिन भारी बारिश से मिट्टी और सीमेंट का बना यह अस्थाई बांध ज्यादा देर टिक नहीं सका. बांध टूटने से ढूंढ नदी के बहाव क्षेत्र में पानी तेजी से फैल गया है और आसपास के निचले इलाकों में डर का माहौल है. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी-नालों और भराव क्षेत्रों से दूर रहें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!