&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी के प्रमुख सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल की अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. अस्पताल परिसर के बाहर व भीतर जलभराव से मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धनवंतरी के पीछे स्थित दवा वितरण केंद्र के बाहर करीब 1 फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे दवाएं लेने आए मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.
बारिश से अस्पताल की दीवारों में सीलन आ गई है, जिससे कंप्यूटर सिस्टम और बारकोड प्रिंटर तक प्रभावित हो गए हैं. स्टाफ को बिजली के करंट के झटके लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे अस्पताल में भय का माहौल है. संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. गंदे पानी और नमी के कारण फंगल इन्फेक्शन, खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है.
इन अव्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार को प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने चारदीवारी के भीतर भरे गंदे पानी की स्थिति को देखा और नाराजगी जताई. राठौड़ ने कहा कि जलभराव की मुख्य वजह JLN मार्ग से टोंक रोड की ओर बहता पानी है, जिससे अस्पताल परिसर में पानी घुस आया. इसके समाधान के लिए मडपंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी.
इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. जगदीश मोदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए. बारिश के चलते मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
'
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!